फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटिहार बंद के दौरान हाई वोल्टेज ड्रामा: मिरचाईबाड़ी में राजद कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, एसपी लौटे खाली हाथ

Wed, 09 Jul 2025 01:05 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: प्रदर्शनकारियों ने एसपी से शांतिपूर्वक लौटने का आग्रह किया। राजद के युवा प्रदेश महासचिव लाखों यादव ने कहा कि यह विरोध सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं बल्कि जनता की आवाज है। उन्होंने दावा किया कि एसपी ने उनकी बातों को समझा और सम्मानपूर्वक वापस लौट गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के मिरचाईबाड़ी इलाके में मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण अभियान के विरोध में राजद नेता राजेश कुमार उर्फ लाखों यादव के नेतृत्व में राजद कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान इलाके में INDIA गठबंधन द्वारा आहूत बंद का असर साफ तौर पर दिखा।

प्रदर्शन के दौरान सड़क पर जाम की स्थिति बन गई, जिससे जिला पुलिस अधीक्षक (एसपी) का काफिला भी बीच रास्ते में फंस गया। जानकारी के मुताबिक एसपी मौके पर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे थे, लेकिन प्रदर्शनकारियों के सड़क जाम और घेरेबंदी के कारण उन्हें अपनी गाड़ी मोड़कर लौटना पड़ा।

प्रदर्शनकारियों ने एसपी से शांतिपूर्वक लौटने का आग्रह किया। राजद के युवा प्रदेश महासचिव लाखों यादव ने कहा कि यह विरोध सिर्फ प्रतीकात्मक नहीं बल्कि जनता की आवाज़ है। उन्होंने दावा किया कि एसपी ने उनकी बातों को समझा और सम्मानपूर्वक वापस लौट गए।

विज्ञापन


पढ़ें: चक्काजाम के बीच पटना में उपचुनाव, जिला परिषद व पंचायत समिति सदस्य के लिए 110 बूथों पर मतदान जारी

INDIA गठबंधन के बंद को लेकर जिला प्रशासन पहले से अलर्ट था, बावजूद इसके मिरचाईबाड़ी में हुई इस घटना ने प्रशासन की तैयारियों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल इलाके में स्थिति तनावपूर्ण लेकिन नियंत्रण में बताई जा रही है। प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है। कटिहार में हुई इस घटना ने एक बार फिर दिखा दिया कि जब लोग सड़क पर उतरते हैं, तो प्रशासन को भी कदम पीछे खींचने पड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें