फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: पूर्णिया में सड़क दुर्घटना के मृतक को जिंदा समझ परिजनों ने मचाया हंगामा, डॉक्टर को दौड़ाकर पकड़ा

Sat, 16 Aug 2025 10:23 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया में दो बाइक की टक्कर में तीन युवकों की मौत हुई। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों को लगा कि एक युवक जिंदा है, जिससे हंगामा मच गया। डॉक्टर को दौड़ाकर पकड़ा गया और पुनः मृत घोषित किया गया।
 
विज्ञापन
हंगामा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के केनगर थाना क्षेत्र के पेट्रोल पंप के पास दोपहर करीब 3 बजे दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में तीन युवकों की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल तीनों युवकों को तत्काल जीएमसीएच लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित किया। मृतकों में अररिया जिले के बॉसी थाना क्षेत्र के फरकिया निवासी मो नाजिम भी शामिल थे।
विज्ञापन


हालांकि, पोस्टमार्टम वार्ड में परिजनों को लगा कि मो नाजिम जिंदा है, क्योंकि उनके नाक से कुछ गैस निकलने के कारण खून आ रहा था। इसके बाद परिजन आक्रोशित हो गए और शव को लेकर इमरजेंसी वार्ड में हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान डॉक्टर भागने लगे, लेकिन परिजनों ने उन्हें दौड़ाकर पकड़ा और जांच करने के लिए मजबूर किया। डॉक्टर ने पुनः जांच कर मो नाजिम को मृत घोषित किया।

यह भी पढ़ें- बिहार चुनाव: राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा पर BJP का हमला, कहा- उधार के गांधी, तेजस्वी से पूछा ऐसा सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन


हंगामा देखते ही शहर के छह थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को शांत कर मामला नियंत्रण में लाया। जीएमसीएच के उपाधीक्षक भरत कुमार ने बताया कि सभी तीनों की मौत पहले ही हो चुकी थी, परिजन की अफवाह और घबराहट के कारण यह स्थिति पैदा हुई। पुलिस ने बताया कि परिजनों द्वारा डॉक्टर के साथ दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें