किशनगंज जिले में एक तलाकशुदा महिला के साथ शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पहाड़कट्टा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक महिला को एक व्यक्ति ने बहला फुसलाया और शादी का झांसा देकर कई बार दुष्कर्म किया।
जहां महिला ने पहाड़कट्टा थाने में आवेदन देते हुए बताया कि वो तलाकशुदा है और उनके दो बच्चे हैं। वो अपने बच्चों के साथ भाड़े के मकान पर रहती है और छत्तरगाछ हाट में एक छोटा सा मिट का दुकान चलाकर अपना भरण पोषण करती है। वहीं, उसकी मुलाकात छत्तरगाछ हाट के ठेकेदार कमल गुप्ता से हुई। कमल गुप्ता पर महिला ने आरोप लगाया कि उनके बच्चों को पिता का सहारा देने और शादी करने का व्यक्ति ने झांसा दिया था।
यह भी पढ़ें: अस्पताल का सिस्टम खुद ही बीमार...ऑपरेशन के बजाए टूटे पैर में लटका दिया ईंट
करीब एक से दो साल तक व्यक्ति ने महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाया और जबरन गर्भपात भी करवाया। उसके व्यक्ति ने महिला से शादी का इंकार कर दिया, जिसके बाद पीड़ित महिला पहाड़कट्टा थाने पहुंची और न्याय का गुहार लगाई है। आरोपी व्यक्ति कमल गुप्ता नगर पंचायत ठाकुरगंज का रहने वाला है। इस मामले पर आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि, इस मामले पर आरोपी कमल गुप्ता ने फोन पर जानकारी देते हुए बताया कि ये सारे आरोप बेबुनियाद हैं और झूठे आरोप लगाए गए हैं।
यह भी पढ़ें: अजब प्रेम की गजब कहानी...तीन दोस्तों का एक लड़की पर आया दिल, एकतरफा प्यार में 10वीं के छात्र की हत्या
एसडीपीओ 2 मंगलेश कुमार का बयान
वहीं, मामले पर एसडीपीओ-2 मंगलेश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता के द्वारा व्यक्ति के खिलाफ शारीरिक शोषण करने और बहला फुसलाकर दुष्कर्म करने को लेकर आवेदन दर्ज करवाया गया है। फिलहाल, पुलिस कांड दर्ज करते हुए मामले की जांच में जुट गई है।