फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Crime in Bihar: युवती से सामूहिक दुष्कर्म, वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का आरोप, दो आरोपी गिरफ्तार

Thu, 03 Apr 2025 08:17 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar Gang Rape: एक युवती से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वीडियो बनाकर ब्लैकमेल भी किया। फिलहाल, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार में किशनगंज जिले के बहादुरगंज थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले के दो आरोपियों को बहादुरगंज पुलिस ने गिरफ्तार कर गुरुवार शाम को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस ने छापामारी कर मामले में संलिप्त तीन में से दो आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर मेडिकल जांच के बाद जेल भेजा है।

विज्ञापन




मालूम हो कि घटना बहादुरगंज थाना क्षेत्र के एक गांव की है। जहां पीड़िता ने थाने में शिकायत दर्ज कर तीन लोगों के विरुद्ध दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने आरोप लगाते हुए कहा, अनवार आलम, असलम और रब्बानी तीनों ने मिलकर उसे 29 मार्च की शाम अकेला पाकर उसके घर से उठा कर ले गए और बेपर्दा कर उसके साथ दुष्कर्म किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: मां समेत कई बच्चों ने खाई कीटनाशक दवा, तीन की स्थिति गंभीर, जानें क्या रही वजह 

इतना ही नहीं आरोपियों ने दुष्कर्म के दौरान वीडियो बनाकर युवती को बदनाम करने की कोशिश किया है। उधर, पीड़िता के लिखित शिकायत पर पुलिस ने थाना कांड संख्या दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी थी, जिसके परिणाम स्वरूप बहादुरगंज पुलिस ने कांड के आरोपी असलम तथा रब्बानी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। थानाध्यक्ष निशिकांत कुमार ने बताया कि तीसरे आरोपी की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: केन्या भेजने के नाम पर उत्तर प्रदेश के बेरोजगारों से आठ लाख 45 हजार की ठगी, मामला दर्ज

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें