फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: 5 लाख लेकर जा रहे व्यवसायी का अपहरण, बंगाल पुलिस ने फिल्मी अंदाज में किया रेस्क्यू

Wed, 25 Mar 2026 09:54 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

किशनगंज के मोतीबाग चौक से धान व्यवसायी विमल कुमार साह का अपहरण कर लिया गया था, जब वे 5 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहे थे। अपराधियों ने उन्हें पश्चिम बंगाल ले जाकर बंधक बना लिया और मारपीट कर जबरन चेक पर हस्ताक्षर करवाए।
विज्ञापन
व्यापारी के परिजन ने थाने मे दिया आवेदन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज से अगवा किए गए एक धान व्यवसायी को पश्चिम बंगाल पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। इस मामले में पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में भी लिया है। बताया जा रहा है कि व्यवसायी का अपहरण उनके चालक के साथ किशनगंज जिला मुख्यालय के मोतीबाग चौक से हुआ था।
विज्ञापन


5 लाख रुपये लेकर बैंक जा रहे थे व्यवसायी

टेढ़ागाछ प्रखंड के झाला पंचायत निवासी धान व्यवसायी विमल कुमार साह मंगलवार शाम अपने चालक पप्पू कुमार मंडल के साथ बालाजी राइस मिल से 5 लाख रुपये नकद और चेक लेकर HDFC बैंक जा रहे थे। इसी दौरान मोतीबाग चौक के पास अज्ञात अपराधियों ने उनकी गाड़ी (BR11BN5316) को जबरन रोक लिया और चालक से चाबी छीनकर वाहन पर कब्जा कर लिया।

दोनों को अगवा कर ले गए पश्चिम बंगाल

अपराधी व्यवसायी और उनके चालक को अगवा कर पश्चिम बंगाल की सीमा में ले गए। रास्ते में चालक पप्पू मंडल किसी तरह अपराधियों के चंगुल से भागने में सफल रहा। इसके बाद उसने तुरंत परिजनों को फोन कर पूरी घटना की जानकारी दी। अपहरणकर्ताओं ने व्यवसायी विमल साह को उत्तर दिनाजपुर जिले के पांजीपाड़ा स्थित एक ढाबे के सुनसान कमरे में बंधक बना लिया। वहां उनके साथ मारपीट की गई और कई चेक पर जबरन हस्ताक्षर करवाए गए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: सीएम नीतीश ने अपने सांसद पर की कार्रवाई, गिरधारी यादव को जदयू ने नोटिस भेजा; जानिए पूरा मामला

पुलिस ने घेराबंदी कर किया रेस्क्यू

चालक द्वारा दी गई सूचना के बाद परिजन और स्थानीय लोग पांजीपाड़ा पहुंचे। वहां भीड़ और हंगामे की स्थिति को देखते हुए पश्चिम बंगाल पुलिस सक्रिय हो गई। पुलिस ने तुरंत सभी चौकियों को अलर्ट किया और रात करीब 10 बजे दो वाहनों (DL9CAR5475 और BR01HN5733) की घेराबंदी कर व्यवसायी विमल साह को सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान मौके से अपहरणकर्ताओं को भी गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन


दोनों राज्यों की पुलिस मिलकर कर रही जांच

व्यवसायी के जीजा सुनील कुमार (निवासी आमबाड़ी, अररिया) ने बुधवार दोपहर किशनगंज टाउन थाना में लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जानकारी दी है। फिलहाल विमल साह सुरक्षित हैं। इस्लामपुर थाना पुलिस आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही है, जबकि किशनगंज पुलिस भी पश्चिम बंगाल पुलिस के साथ समन्वय बनाकर जांच में जुट गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें