बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली
पूर्णिया में विधानसभा चुनाव से पहले जनसुराज पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के महानगर अध्यक्ष राजीव राय बबली ने बसपा का हाथ थाम लिया है। उनके साथ 300 लोगों ने भी बसपा की सदस्यता ली है, जिनमें कुछ जनसुराज के पुराने साथी भी शामिल हैं। राजीव राय बबली को बसपा ने जिला उपाध्यक्ष बनाया है और पूर्णिया से बतौर प्रत्याशी के रूप में उतारा जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar Weather: भागलपुर, बेगूसराय समेत इन जिलों में बारिश-वज्रपात का ऑरेंज अलर्ट, पटना में उमस से लोग परेशान
बसपा की जिला स्तरीय कार्यकारिणी की बैठक में प्रदेश से आए पार्टी के शीर्ष नेताओं ने उन्हें यह जिम्मेदारी दी है। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने राजीव राय बबली को पार्टी की सदस्यता दिलाई और जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी। इस अवसर पर प्रदेश से आए बसपा नेताओं ने गुलदस्ता और फूलों की माला पहनाकर नए साथी का जोरदार स्वागत किया। इस संबंध में राजीव राय बबली ने कहा कि वह पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से काम करेंगे और एक महीने में 1 हजार नए साथियों को बसपा की सदस्यता दिलाएंगे। पार्टी को बूथ स्तर पर मजबूती प्रदान करने और समाज के हर वर्ग को साथ लेकर संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष बहन मायावती के सपने को पूरा करने के लिए सभी सदस्य मिलकर काम करेंगे।
यह खबर भी पढ़ें-Bihar News: सीएम नीतीश कुमार के इस तोहफे से गदगद हुए राघोपुरवासी, कहा- अब दुख के दिन दूर हुए
बैठक में बूथ स्तर पर पार्टी की जड़ मजबूत करने और बसपा से हर एक व्यक्ति को जोड़ने की मुहिम पर चर्चा की गई। बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो ने सीमांचल और कोसी में आगामी विधानसभा चुनाव में उतरने का दावा किया और कहा कि पार्टी सभी सीटों पर मजबूती से लड़ेगी। राजीव राय बबली के बसपा में शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलने की उम्मीद है।सदस्यता ग्रहण समारोह सह कार्यकारिणी की बैठक पूर्णिया के सिपाही टोला स्थित जलसा मैरिज हॉल में आयोजित की गई। इसमें बसपा के प्रदेश अध्यक्ष शंकर महतो, पूर्व प्रभारी बलिराम प्रसाद, बिहार प्रदेश महासचिव सह जोन इंचार्ज शेखर आशुतोष कुमार, बिहार जोन इंचार्ज विकास रंजन, जिला सचिव सह कसबा विधानसभा प्रभारीकुमार साहेब उर्फ पिंटू यादव मौजूद रहे।
बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली
बसपा का सदस्यता लेते राजीव राय उर्फ बबली