फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: स्कूल की खिड़की में फंसी छात्र की गर्दन, कक्षा से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा था; सरिया काटकर बचाया गया

Wed, 30 Jul 2025 11:04 AM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

इस घटना के बाद ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय प्रशासन की यह घोर लापरवाही है और संबंधित शिक्षकों पर कार्रवाई होनी चाहिए। स्थानीय प्रशासन से इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषी शिक्षकों और कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की जा रही है।
विज्ञापन
स्कूल की खिड़की में फंसा बच्चा। - फोटो : सोशल मीडिया।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के फासिया प्राथमिक विद्यालय में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया। एक छात्र स्कूल में बंद हो गया। उसने खिड़की से बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन उसकी गर्दन फंस गई। इसके बाद वह चीखने-चिल्लाने लगा। कई घंटे बाद लोग उसकी मदद के लिए लोग पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद सरिया काटकर उसे बाहर निकाल लिया। अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। आइए जानते हैं पूरा मामला...

विज्ञापन


खिड़की की सरिया में फंस गया गौरव कुमार
बताया जा रहा है कि तीसरी कक्षा का छात्र गौरव कुमार, जो ताजगंज फासिया वार्ड नंबर 45 निवासी पप्पू रॉय का पुत्र है, स्कूल पढ़ने गया था। कक्षा के दौरान शिक्षक व अन्य स्टाफ स्कूल में ताला लगाकर घर चले गए, लेकिन इस बीच छात्र गौरव कक्षा में ही रह गया। कुछ देर बाद जब गौरव को कोई दिखाई नहीं दिया, तो उसने जोर-जोर से चिल्लाना शुरू किया, मगर उसकी आवाज किसी तक नहीं पहुंची। मदद की उम्मीद में गौरव खिड़की के रास्ते बाहर निकलने की कोशिश करने लगा, लेकिन खिड़की की सरिया में फंस गया और रोने लगा।

दिनदहाड़े पुत्र ने पिता को मारी गोली, हालत गंभीर; विवाद चल रहा था, जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन


सरिया काटकर गौरव को बाहर निकाला
इधर, बच्चे की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पहले उन्होंने स्कूल का ताला तोड़ा और फिर खिड़की की सरिया काटकर गौरव को बाहर निकाला। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। गनीमत रही कि समय रहते ग्रामीणों की नजर पड़ी, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी। इस लापरवाही को लेकर अभिभावकों और स्थानीय लोगों में भारी नाराजगी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें