कोर्ट की ओर जाते पूर्णिया सांसद पप्पू यादव
- फोटो : Amar Ujala
‘पूर्णिया एयरपोर्ट के विकास में सभी का योगदान’
संतोष कुशवाहा ने दावा किया कि एयरपोर्ट के विकास में केंद्र और राज्य सरकार की प्रतिबद्धता, साथ ही जन प्रतिनिधियों, सिविल सोसाइटी, पत्रकारों और अन्य बुद्धिजीवियों की संयुक्त कोशिशें शामिल हैं। उन्होंने यह भी कहा कि एयरपोर्ट के काम में सांसद पप्पू यादव का कोई योगदान नहीं है और वे केवल ‘थोथी दलील’ दे रहे हैं।
जनता को बरगलाने का लगाया आरोप
कुशवाहा ने सांसद पप्पू यादव पर जनता को बरगलाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि चुनावी समय पप्पू यादव ने वादा किया था कि वह चार महीने में एयरपोर्ट से विमान सेवा शुरू कर देंगे। लेकिन अब जब उनके चार महीने पूरे हो गए हैं तो उन्होंने अपनी बात बदल दी और कहा कि विमान सेवा दो साल में शुरू होगी। उन्होंने यह भी कहा कि पप्पू यादव का यह बड़बोलापन और झूठ फैलाना पूरी तरह से बेबुनियाद है। पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा ने इसे केवल क्रेडिट लूटने की कोशिश बताया है।
नौ हजार बीघा जमीन का मुद्दा
पूर्व सांसद ने पप्पू यादव को चुनौती देते हुए कहा कि अगर उनके पास नौ हजार बीघा जमीन है, तो इसका कोई प्रमाण पेश करें। अगर आप इसका प्रमाण दे दें तो मैं राजनीति से सन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव के द्वारा चुनावी हलफनामे में दर्ज संपत्ति के विवरण से उनके झूठ का खुलासा हो चुका है।
पूर्णिया एक्सप्रेस वे पर भी वार
संतोष कुशवाहा ने पूर्णिया एक्सप्रेस वे को लेकर भी पप्पू यादव को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जब एक्सप्रेस वे के लिए उन्होंने और मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने अथक प्रयास किए थे, तब इस परियोजना को मंजूरी मिली। लेकिन अब पप्पू यादव उसी एक्सप्रेस वे को लेकर झूठ बोल रहे हैं और इसका श्रेय लेने की कोशिश कर रहे हैं। कुशवाहा ने आरोप लगाया कि अगर पप्पू यादव के अनुसार एक्सप्रेस वे का मार्ग तय होता, तो पूर्णिया और अन्य आसपास के इलाके इससे वंचित रह जाते।
सुरक्षा संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया
पूर्व सांसद ने पप्पू यादव के सुरक्षा संबंधी बयान पर भी प्रतिक्रिया दी। पप्पू यादव ने दावा किया था कि उन्हें 17 बार जान से मारने की धमकी मिली है। इस पर कुशवाहा ने राज्य सरकार से मांग की कि इस मामले की उच्चस्तरीय जांच हो, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि यह सचमुच की धमकी है या सस्ती लोकप्रियता हासिल करने का हथकंडा।