किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। नेशनल हाईवे पर कार और ट्रक की टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह कोचाधामन थाना क्षेत्र के टीटीहा पुल के पास नेशनल हाईवे पर एक उत्तर प्रदेश नंबर की तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह टूट गई। इस हादसे में कार सवार एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। कार में सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हैं। घटना के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
स्थानीय लोगों के द्वारा घटना की जानकारी कोचाधामन थाना की पुलिस को दे दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने हादसे वाली गाड़ी जब्त कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोचाधामन के थाना अध्यक्ष इजहार आलम ने बताया कि तेज रफ्तार कार ने पीछे से चलती ट्रक को टक्कर मारी थी।
ये भी पढ़ें-
बिहार एमएलसी चुनाव: राजद उम्मीदवारों की घोषणा पर भड़कीं रोहिणी, तेजस्वी यादव पर आरोप लगाकर क्या मैसेज दिया?
हादसे में दो लोगों की मौत हुई
हादसे में दो लोगों की मौत हुई है और दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी मेरठ के रहने वाले हैं। उनके परिजनों को सूचना दे दी गई है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच चल रही है। फिलहाल, चारों की पहचान की जा रही है।