फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ग्रुप लोन के बढ़ते कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने गोशाला में फंदे से लटककर दी जान, घटना CCTV में कैद

Thu, 19 Dec 2024 07:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

बिहार के पूर्णिया में ग्रुप लोन के बढ़ते कर्ज से परेशान बुजुर्ग ने गोशाला में फंदे से लटककर जान दे दी। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।
विज्ञापन
मृतक का शव ले जाते हुए - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में ग्रुप लोन के बढ़ते कर्ज से परेशान बुर्जुग ने गोशाला में फंदे से लटककर अपनी जान दे दी। पूरी घटना कैंपस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फुटेज को पुलिस ने जब्त कर लिया है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा हुआ है। सूचना पर पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।

विज्ञापन


घटना के. हाट थाना क्षेत्र के प्रभात कॉलोनी स्थित माउंट कॉर्मेल स्कूल के पास की है। बताया जाता है कि बुजुर्ग ने 3 से 4 ग्रुप लोन ले रखा था। सुसाइड से ठीक एक दिन पहले पुत्र अपने पिता से मिलने पहुंचा था। जहां लोन चुकाने को लेकर दोनों के बीच आपसी कहासुनी भी हुई थी। मृतक की पहचान के. नगर थाना क्षेत्र के परोरा पंचायत के बलूआटोली वार्ड 16 निवासी भूदेव चौधरी (50 वर्ष) है।

वहीं, पास के स्कूल के स्टॉफ ने बताया कि गोशाला कर्मी भूदेव चौधरी ने गांव में ही 4 से 5 ग्रुप लोन ले रखा था। उसे समय पर सैलरी भी मिल जाती थी। मगर ग्रुप लोन अधिक होने के कारण वो इसे चुकाने में असमर्थ था, जिसके चलते ग्रुप लोन का कर्ज लगातार बढ़ता जा रहा था। इसे लेकर घर वालों से उसका टेंशन होता रहता था। वो साथियों को ग्रुप लोन के बढ़ते कर्ज की बात बताकर रोता रहता था। उसकी परेशानी को समझते हुए उसकी आर्थिक मदद भी करते रहते थे। पूछने पर भी कभी उसने ये नहीं बताया कि उसके ऊपर ग्रुप लोन का कितना भारी कर्ज था। वहीं, सुसाइड से ठीक एक दिन पहले पुत्र उससे मिलने आया था। ग्रुप लोन को लेकर दोनों के बीच आपसी कहासुनी हुई थी। इसके बाद पुत्र चला गया था, जबकि गोशाला कर्मी काफी टेंशन में था।
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के मुताबिक, अगली ही रात तीन बजकर 58 मिनट पर गोशाला कर्मी ने रस्सी से लटककर गोशाला में अपनी जान दे दी। सीसीटीवी फुटेज में हाथ में रस्सी लेकर गोशालाकर्मी को गोशाला की तरफ जाते हुए भी देखा जा सकता है। जबकि घटना को लेकर मृतक के पुत्र गुलशन कुमार का कहना है कि उनके पिता इस तरह का कोई कदम नहीं उठा सकते। वे अगर किसी बात को लेकर परेशान होते तो उन लोगों से ये बात जरूर बताते। ये सुसाइड नहीं। पिता के जाने के बाद उनकी मां पमपम देवी, पुत्र गुलशन चौधरी और पुत्री का रो-रो कर बुरा हाल है।

घटना के संबंध बताया जाता है कि गोशाला में रस्सी से लटकता हुआ मिला। शव को सबसे पहले सुबह करीब पांच बजे वहां काम करने वाले मजदूर किशोर कुमार झा ने देखा, जिसके बाद स्कूल के डायरेक्टर उदय शंकर सिंह को घटना की सूचना दी गई। कुछ ही देर में वे गोशाला पहुंचे और फिर के. हाट थाना की पुलिस को सुसाइड की जानकारी दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और फिर गोशाला से लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला गया। सीसीटीवी कैमरे में बुजुर्ग भूदेव चौधरी को हाथ में रस्सी लेकर गोशाला की ओर जाते देखा जा सकता है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को जब्त कर जांच के लिए भेज दिया है। 

वहीं, मामले में के. हाट थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष श्वेता कुमारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी। सीसीटीवी फुटेज को पुलिस ने कब्जे में लिया है। साथ ही एफएसएल ने मौके से सैंपल इकट्ठा किया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें