फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजद प्रखंड कमेटी गठन: प्रखंड अध्यक्ष सहित 88 नए कार्यकर्ता ने थामा RJD का दामन, 'देश 225 लाख करोड़ कर्ज में'

Thu, 19 Dec 2024 06:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज में राजद प्रखंड कमेटी का गठन हुआ। प्रखंड अध्यक्ष सहित 88 नए कार्यकर्ताओं ने राजद का दामन थामा। वहीं, विधायक बोले कि देश 225 लाख करोड़ के कर्जे में है।
विज्ञापन
88 नए कार्यकर्ता ने थामा RJD का दामन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले में कोचाधामन प्रखंड क्षेत्र के कठामठा पंचायत के कठामठा स्थित विधायक आवास पर राजद की ओर से प्रखंड स्तरीय बैठक का आयोजन किया गया है। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर चर्चा किया गया है। साथ ही पार्टी संगठन का विस्तार कर लोगों को जिम्मेदारियां सौंपी गई है।

विज्ञापन


इस अवसर पर पार्टी की ओर से विधायक हाजी इजहार असफी की मौजूदगी में पूर्व मुखिया मुश्ताक अहमद को प्रखंड अध्यक्ष, कोचाधामन और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं को प्रखंड स्तरीय अन्य पदों पर मनोनीत किया गया है। साथ ही सभी नए मनोनीत कार्यकर्ताओं को फूल माला पहनाकर सम्मानित किया गया है तथा विधायक हाजी इजहार असफी एवं जिला अध्यक्ष कमरुलहुदा के द्वारा उसे मनोनयन पत्र प्रदान किया गया है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने राजद पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर पार्टी के सिद्धांतों पर चलने का संकल्प लिया।

विज्ञापन


राजद विधायक इजहार अशफी ने सरकार पर कसा तंज
इस अवसर पर विधायक हाजी इजहार अशफी ने कहा कि 17 महीनों की सरकार में रहकर पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने लाखों बेरोजगारों को नौकरियां देने का काम किया है। पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव हमेशा समानता के साथ बिहार की तरक्की की बात कर रहे हैं। केंद्र एवं बिहार सरकार किए गए वादों पर 10 फीसदी भी काम नहीं किया है। बेरोजगारों को रोजगार देने के बदले लोगों को जात धर्म में बांटने का काम कर रही है। यह सब टीकरम बाजी अब जनता जान चुकी है। विधायक हाजी इजहार असफी ने कहा कि देश 225 लाख करोड़ का कर्जा में डूब चुका है।
विज्ञापन


राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व विधायक कमरुल हुदा, विधायक प्रतिनिधि इम्तियाज असफी, संगठन प्रभारी फैज अहमद फैज मुखिया शाहबाज आलम उस्मान गनी, देवन यादव, मजहरुल हक, फारुख आलम, अमर पासवान, प्रवेज आलम, शाहनवाज हैदर, फिरोज आलम, आफाक आलम, मुसफीक आलम, जमील अख्तर, सद्दाम हुसैन, सायम प्रवेज, दीपक कुमार सिन्हा, तबरेज हासमी, शाहजाद कौसर, अब्दुस सलाम, इमरान आलम, जहांगीर आलम, मुशाहरजा समेत बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता मौजूद रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें