Bihar: पुलिस कार्रवाई के बाद विधायक इजहारुल हुसैन ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने यह आंदोलन बेरोजगारी के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर किया है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
किशनगंज शहर में बेरोजगारी के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने बुधवार को जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान पार्टी के स्थानीय विधायक इजहारुल हुसैन सहित दर्जनों नेताओं और कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। गिरफ्तारी के बाद जिले में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।
विज्ञापन
प्रदर्शन किशनगंज शहर के जुलजुली इलाके में किया जा रहा था, जहां विधायक इजहारुल हुसैन के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में जुटे थे। हालांकि प्रशासन से अनुमति न लेने का हवाला देते हुए टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और करीब 15 से 20 नेताओं को हिरासत में लेकर थाने ले गई।
पुलिस कार्रवाई के बाद विधायक इजहारुल हुसैन ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हमने यह आंदोलन बेरोजगारी के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आह्वान पर किया है। आज पूरे देशभर में कांग्रेस कार्यकर्ता इसी मुद्दे को लेकर सड़कों पर उतरे हैं। किशनगंज में हमने रोजगार कार्यालय के समक्ष शांतिपूर्ण धरना देने की कोशिश की, लेकिन यह सरकार पुलिस के बल पर तानाशाही थोप रही है।
कांग्रेस के किशनगंज जिला अध्यक्ष इमाम अली उर्फ चिंटू ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह दमनकारी सरकार हमेशा विरोध की आवाज को दबाने का काम करती है। लेकिन हम जेल और लाठी से डरने वाले नहीं हैं। सरकार के पास इतनी जेलें नहीं होंगी जितनी आवाजें हम उठाएंगे। आज हमने सड़क पर शुरुआत की है, आगे यह आंदोलन सदन तक पहुंचेगा।"
इस पूरे मामले पर टाउन थाना अध्यक्ष अभिषेक कुमार रंजन ने जानकारी दी कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन के लिए प्रशासन से कोई अनुमति नहीं ली थी। उन्होंने कहा कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया। हिरासत में लिए गए सभी लोगों को पीआर बॉन्ड भरवाने के बाद रिहा कर दिया गया है।"