फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मंत्री लेशी सिंह और विधायक पर आरोपियों को बचाने का आरोप, तेजस्वी यादव ने उठाई जांच की मांग

Fri, 09 May 2025 05:19 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Minor Girl Case: किशोरी से गैंगरेप और हत्या मामले में मंत्री लेशी सिंह और विधायक शंकर सिंह पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगा है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने पीड़ित परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
सर्किट हाउस में पीड़िता के साथ तेजस्वी यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया के धमदाहा विधायक और खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री लेसी सिंह, रूपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह और स्थानीय पुलिस पर 14 साल की किशोरी से गैंगरेप और हत्या मामले में आरोपियों को बचाने का आरोप लगा है। इस मामले में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मंत्री और विधायक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं, तेजस्वी ने परिजनों को डीजीपी से मिलकर न्याय का भरोसा दिलाया है। पाकिस्तान के ऊपर भारत की ओर से की जा रही सैन्य कार्रवाई को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा कि वे और उनकी पार्टी सरकार और देश के सेना के साथ खड़ी है। हमें भारतीय सेना पर गर्व है।

विज्ञापन


पूर्णिया सर्किट हाउस में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के सामने ही बीते 13 फरवरी को रघुवंश नगर के मेहीखंड में 14 साल की किशोरी से हुई गैंगरेप के बाद हत्या मामले पर अपनी बात रखते हुए पीड़िता के परिजनों ने मंत्री लेसी सिंह, रूपौली से निर्दलीय विधायक शंकर सिंह और स्थानीय थानेदार पर गंभीर आरोप लगाते हुए गैंगरेप के आरोपी अजीत झा और मिट्ठू सिंह का बचाव करने और केस को कमजोर करने और धमकाने का आरोप लगाया।

यह भी पढ़ें: दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से डीजे पिकअप चालक की मौत, दो लोग गंभीर घायल
विज्ञापन


परिजनों ने कहा कि किशोरी के गुप्तांग से खून आ रहा था। दोनों गालों पर दांत से काटे जाने के काले निशान दें, पूरे शरीर पर खरोच थी। इसके बावजूद भी पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि तक नहीं हुई। अगर ऐसा है तो बेटी की हत्या क्यों की गई और उसके शरीर पर जख्म के ये निशान कहां से आए। दोनों आरोपियों को छोड़ दिया गया। अब उन लोगों पर आरोपी पक्ष की ओर केस उठाने का दवाब बनाया जा रहा है। मंत्री लेशी सिंह, विधायक शंकर सिंह, स्थानीय पुलिस और वरीय पुलिस पदाधिकारी उसका साथ दे रहे हैं। वरना घटनाक्रम को इतना लंबा समय बीत गया, उन्हें अब तक इंसाफ क्यों नहीं मिल सका। अब उन्हें केस न उठाने पर जान से मारने की धमकी मिल रही है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नक्सलियों को हथियार सप्लाई करने के मामले में आरोप पत्र दाखिल, NIA की कार्रवाई

वे मांग करते हैं कि उनकी बेटी के आरोपियों को सख्त सजा दी जाए। वरना आज उनकी बेटी के साथ ऐसा हुआ कल किसी और की बेटी होगी। नेता ऐसे लोगों का बचाव करेंगे तो उन्हें न्याय कैसे मिल सकेगा। गुंडे, बदमाशों और रेपिस्ट का मनोबल बढ़ेगा। जिस तरह की चीजें उनके साथ हो रही हैं। पीड़िता के परिजनों का पक्ष जानने के बाद नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि वे इस मामले को लेकर डीजीपी से मिलेंगे और जल्द से जल्द पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें