फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: ठाकुरगंज स्टेशन पर बालूरघाट इंटरसिटी ट्रेन से उतरते समय पटरी के नीचे गिरा व्यक्ति, हाथ-पैर कटने से मौत

Fri, 08 Nov 2024 06:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज जिले में एक व्यक्ति ट्रेन से उतरने के दौरान पटरी के नीचे गिर गया। इस दौरान उसका हाथ और पैर कट गया, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मृतक व्यक्ति पेशे से मुंशी था।
विज्ञापन
मृतक व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में ट्रेन हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई है। ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में घटित इस घटना से इलाके में मातम पसरा हुआ है। साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि जहां एक तरफ जिले के सभी समुदाय के लोग छठ मना रहे थे। वहीं, एक घर में छठ के अवसर पर मातमी सन्नाटा पसर गया है। दरअसल, ठाकुरगंज रेलवे स्टेशन में बालूरघाट इंटरसिटी ट्रेन से उतरने के दौरान एक व्यक्ति ट्रेन के पटरियों के नीचे गिर गया, जहां व्यक्ति का एक हाथ और पांव बुरी तरह से कट गया। व्यक्ति के शरीर से काफी खून भी बह चुका था।

इधर, घटना के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों और रेल प्रशासन के द्वारा घायल व्यक्ति को आनन- फानन में अस्पताल पहुंचाया। जहां से उसे हायर सेंटर सिलीगुड़ी रेफर कर दिया गया। जब तक व्यक्ति सिलीगुड़ी पहुंचा और इलाज शुरू होता कि व्यक्ति ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


मृतक व्यक्ति की पहचान पटेसरी पंचायत के खरना गांव के रहने वाले मुंशी फिरोज आलम के रूप में हुई है। घटना के बाद इलाके में मातम पसरा हुआ है। साथ ही परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। परिजनों ने बताया कि मृतक के शव को सिलीगुड़ी से घर लाया जा रहा है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें