बिहार के कटिहार जिले के हफलागंज क्षेत्र में सरकारी स्कूल में घटी चौंकाने वाली घटना ने सबको हैरान कर दिया है। बताया जा रहा है कि एक शिक्षक ने करीब 18 छात्रों को कमरे में बंद कर बेरहमी से पीटा। यह मामला सामने आने के बाद राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार से रिपोर्ट तलब की है।
मामला 21 अगस्त, 2025 का है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बच्चों की परेशानी तब खत्म हुई जब कुछ अभिभावक किसी कार्यवश स्कूल पहुंचे और शोरगुल सुनकर दरवाजा खुलवाया। इसके बाद पूरे गांव में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में ग्रामीण स्कूल पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे।