फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: दो ट्रकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, आग लगने से चालक और सहचालक की मौत; दो लोग गंभीर घायल

Fri, 27 Feb 2026 10:13 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: किशनगंज के कोचाधामन थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे चालक और सहचालक की मौत हो गई। दूसरे ट्रक के दोनों लोग गंभीर हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर यातायात बहाल कराया।
विज्ञापन
ट्रकों की टक्कर के बाद लगी आग में दो लोगों की जलकर मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना क्षेत्र में गुरुवार रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सपटिया बिशनपुर चौक के पास दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। दुर्घटना के बाद एक ट्रक में आग लग गई, जिससे उसमें सवार चालक और सहचालक की जलकर मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में अफरातफरी का माहौल बन गया।

विज्ञापन

 
टक्कर के बाद ट्रक में लगी भीषण आग
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक ट्रक में तुरंत आग की लपटें उठने लगीं। आग तेजी से फैल गई और ट्रक में फंसे चालक तथा सहचालक बाहर नहीं निकल सके। आग की तीव्रता के कारण दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। दूसरे ट्रक के चालक और सहचालक भी वाहन में फंसे हुए थे, जिन्हें स्थानीय लोग बाहर निकालने का प्रयास कर रहे थे। उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
 
तेज रफ्तार और आमने-सामने भिड़ंत
जानकारी के मुताबिक, एक ट्रक लहसुन से लदा था और लगभग 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से जा रहा था। विपरीत दिशा से आ रहे दूसरे ट्रक से चौक के पास उसकी सीधी भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों ट्रकों के इंजन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। दुर्घटना के तुरंत बाद आग लग गई, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
विज्ञापन


पढ़ें- शादी की खुशियों के बीच मातम: हाइवा की टक्कर से बारात जा रहे युवक की मौत, चार बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
 
पुलिस और दमकल ने पाया आग पर काबू
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम और दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक ट्रक में फंसे चालक और सहचालक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

 
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और कम दृश्यता की आशंका
प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार, संभावित ओवरलोडिंग और रात के समय कम दृश्यता को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है। दुर्घटना के बाद सड़क पर कुछ समय के लिए आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया, जिससे लंबा जाम लग गया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त ट्रकों को हटवाकर यातायात बहाल कराया। स्थानीय निवासी नफीस आलम ने बताया कि एक ट्रक में चालक और सहचालक जिंदा जल गए, जबकि दूसरे ट्रक के चालक और सहचालक को निकालने का प्रयास जारी था और उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें