फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: खाना खाकर घर से निकले युवक का कदम के पेड़ से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

Sat, 03 May 2025 01:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Dead Body Found Hanging From Tree: खाना खाकर घर से निकले युवक का शव कदम के पेड़ से लटका हुआ मिला है। मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
वाहन पर रखा मृतक युवक का शव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया में संदिग्ध अवस्था में कदम के पेड़ से लटका हुआ एक युवक का शव मिला है। शव मिलने के बाद गांव में सनसनी फैल गई। वहीं, घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। घटना की सूचना पर पुलिस लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम कराने के लिए पूर्णिया जीएमसएच भेज दिया और मामले की जांच पड़ताल में जुट गई।

विज्ञापन


बता दें कि घटना जलालगढ़ थाना क्षेत्र के गंगा सागर जीवछ मंदिर के समीप कदम के पेड़ से झूलता मिला। मृतक की पहचान कसबा थाना क्षेत्र के सिमरिया गांव निवासी रंजीत कुमार साह (30) के रूप में की गई है। घटना की जानकारी देते हुए मृतक के भाई नीरज कुमार साह ने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से कमजोर था, जिस वजह से वह काम धाम नहीं करता था और इधर-उधर घूमता रहता था। वह रोजाना घर से निकलता और रात होते-होते घर आ जाता था। लेकिन गुरुवार सुबह घर से खाना खाकर जब वह निकला, तो रात होने पर भी घर नहीं लौटा।

यह भी पढ़ें: काली पट्टी बांध वक्फ कानून के विरोध में प्रदर्शन, विपक्षी दलों के साथ जदयू नेता हुए शामिल
विज्ञापन


उसके बाद परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। शनिवार दोपहर पुलिस ने कॉल कर परिजनों को रंजित की मौत की जानकारी दी। उसके बाद परिजन मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त की। शव जलालगढ़ थाना क्षेत्र के गंगा सागर जीवछ मंदिर के समीप कदम के पेड़ से झूलता मिला। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बेगूसराय में प्रदर्शन, मोदी सरकार के विरोध में एनएच को किया जाम

मृतक के भाई नीरज कुमार साह ने बताया कि उनका भाई मानसिक रूप से कमजोर था, लेकिन वह कभी नहीं सोच सकते थे कि ऐसा कुछ होगा। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जीएमसीएच पूर्णिया भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें