फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी पकड़ाया, मक्का के खेत में ले जाकर किया था अपराध; पुलिस ने धर दबोचा

Tue, 29 Apr 2025 08:12 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar: घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सागर कुमार के निर्देशन में एसडीपीओ -1 गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार व महिला पुलिस पदाधिकारी शामिल थीं।
विज्ञापन
नाबालिग से दुष्कर्म। (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के कोचाधामन थाना में एक नाबालिग लड़की के साथ घर से अपहरण कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी नूर आजम को महज 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


बता दें कि पीड़िता के परिजन द्वारा बीते सोमवार को कोचाधामन थाना में लिखित आवेदन दिया गया था। जिसमें बताया गया कि गांव के एक युवक के द्वारा 27 अप्रैल को रात्रि करीब 10 बजे घर से जबरदस्ती उठाकर पास के मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में कोचाधामन थाने में कांड दर्ज किया गया गया था। 

पढ़ें: बहू के अवैध संबंध का विरोध करने पर ससुर की हत्या, प्रेमी के साथ मिलकर रची साजिश; दोनों गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सागर कुमार के निर्देशन में एसडीपीओ -1 गौतम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम में कोचाधामन थानाध्यक्ष रंजय कुमार व महिला पुलिस पदाधिकारी शामिल थीं। गठित टीम द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही थी। तकनीकी अनुसंधान के आधार पर घटना में शामिल आरोपी को बहादुरगंज के कॉलेज रोड चौक के समीप से गिरफ्तार किया गया। वहीं इस मामले पर एसपी सागर कुमार ने बताया कि मामले में पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें