फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 15 सितंबर को पीएम मोदी करेंगे पूर्णिया एयरपोर्ट का लोकार्पण, सम्राट चौधरी ने लिया तैयारियों का जायजा

Fri, 29 Aug 2025 08:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Purnea News: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने कहा कि 15 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। हम सभी तैयारियों का जायजा लेने और यह सुनिश्चित करने आए हैं कि सभी कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जदयू नेता ललन सिंह तथा अन्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 15 सितंबर को पूर्णिया एयरपोर्ट के लोकार्पण से पहले तैयारियां अंतिम चरण में हैं। शुक्रवार को बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने एयरपोर्ट पहुंचकर निर्माण कार्यों की बारीकी से समीक्षा की और अधिकारियों के साथ उच्च-स्तरीय बैठक की। उनका मुख्य फोकस यह सुनिश्चित करना था कि प्रधानमंत्री के आगमन तक सभी कार्य तय समयसीमा में पूरे कर लिए जाएं।

विज्ञापन

 
भारी भरकम दल के साथ किया निरीक्षण
इस निरीक्षण दौरे में सम्राट चौधरी के साथ केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और संजय झा, बिहार की मंत्री लेसी सिंह, पूर्व सांसद संतोष कुशवाहा समेत केंद्र और राज्य सरकार के कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बिहार विकास आयुक्त प्रत्यय अमृत, भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के चेयरमैन विपिन कुमार और नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव समीर सिंहा जैसी अहम शख्सियतें भी मौजूद थीं। अधिकारियों का यह दल परियोजना की गंभीरता और महत्व को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें- Bihar News: प्रधानमंत्री को अपशब्द कहने वाला युवक गिरफ्तार, पंचर की दुकान चलाता है वाहन चालक 'राजा'
विज्ञापन

 
टर्मिनल और रनवे सहित सभी स्थलों का निरीक्षण
दोपहर करीब 12:50 बजे हेलीकॉप्टर से एयरपोर्ट पर उतरने के बाद उपमुख्यमंत्री ने टर्मिनल बिल्डिंग, रनवे, एप्रन और एप्रोच पथ समेत सभी प्रमुख निर्माण स्थलों का जायजा लिया। इसके बाद हुई उच्च-स्तरीय बैठक में अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सभी शेष कार्य पांच सितंबर तक हर हाल में पूरे कर लिए जाएंगे। उपमुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति पर संतोष जताया और निर्देश दिया कि विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाकर कार्यों में और तेजी लाई जाए।
 
मीडिया से बोले उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी
समीक्षा बैठक के बाद प्रेस से बातचीत में डिप्टी सीएम ने कहा कि 15 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पूर्णिया एयरपोर्ट का उद्घाटन करने आ रहे हैं। हम सभी तैयारियों का जायजा लेने और यह सुनिश्चित करने आए हैं कि सभी कार्य समय पर और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरे हों।
 
सीमांचल और कोसी क्षेत्र को मिलेगा लाभ
पूर्णिया एयरपोर्ट, जो पीएम पैकेज बिहार 15 का हिस्सा है, सीमांचल और कोसी क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक कदम माना जा रहा है। इसके शुरू होने से पूर्णिया, कटिहार, अररिया, किशनगंज समेत सात जिलों के लोगों को हवाई यात्रा के लिए अब दरभंगा या बागडोगरा तक नहीं जाना पड़ेगा। इससे न सिर्फ बिहार, बल्कि पश्चिम बंगाल, झारखंड और नेपाल के सीमावर्ती इलाकों को भी सीधा लाभ मिलेगा। हवाई सुविधा से क्षेत्र में व्यापार, निवेश और पर्यटन को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar: 'मैं होता तो गाली देने वाले की जुबान खींच लेता', गिरिराज सिंह का राहुल गांधी पर हमला
 
जनसभा स्थल और कार्यकर्ता सम्मेलन का भी लिया जायजा
एयरपोर्ट निरीक्षण के बाद उपमुख्यमंत्री का काफिला प्रधानमंत्री की प्रस्तावित जनसभा स्थल रंगभूमि मैदान पहुंचा। यहां सुरक्षा और अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। इसके अलावा वे कला भवन में आयोजित एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में भी शामिल हुए और पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी कार्यक्रमों के लिए तैयारियों का संदेश दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें