फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: तालाब किनारे जलकुंभी में मिला महिला का क्षत-विक्षत शव, पहचान में परेशानी; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 29 Apr 2025 01:30 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar: थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र में सोमवार को तालाब से एक महिला का सड़ा-गला शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव सिमलगाछी स्थित बीबीसी ईंट भट्ठा के पास तालाब में जलकुंभी में फंसा मिला। आशंका जताई जा रही है कि शव करीब तीन सप्ताह पुराना है, जिससे उसकी पहचान कर पाना मुश्किल हो रहा है।

ग्रामीणों के अनुसार, सोमवार देर दोपहर कुछ लोग तालाब किनारे से गुजर रहे थे, तभी उनकी नजर जलकुंभी में फंसे एक शव पर पड़ी। पास जाकर देखने पर पुष्टि हुई कि वह एक महिला का शव है, जो अर्धनग्न अवस्था में था और काफी सड़ चुका था। तेज बदबू के कारण मौके पर रुकना भी मुश्किल हो रहा था। महिला की उम्र करीब 35 वर्ष बताई जा रही है। शव की हालत और परिस्थिति को देखते हुए आशंका है कि महिला की हत्या कर शव को तालाब में फेंका गया है। मृतका ने हरे और कत्थई रंग की साड़ी पहन रखी थी और उसके हाथों में हैंड ग्लव्स भी थे। शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई, लेकिन शव की अब तक पहचान नहीं हो सकी है।

विज्ञापन


पढ़ें: पेड़ से लटका मिला व्यक्ति का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका; जांच में जुटी पुलिस    

घटना की जानकारी मिलते ही मुफस्सिल थानाध्यक्ष उत्तम कुमार, एसआई अब्दुल मन्नान और एसआई राजा बाबू पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। थानाध्यक्ष उत्तम कुमार ने बताया कि ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया गया है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है। जल्द ही मृतका की पहचान और हत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें