फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी NH 327E पर भयानक सड़क हादसा, स्कूल निदेशक की मौत

Mon, 25 Aug 2025 07:28 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,किशनगंज

सार

किशनगंज के ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी एनएच 327 ई के बतासी इलाके में रविवार शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ। सिलीगुड़ी से घर लौट रहे आशीष कुमार (30), जो ठाकुरगंज में किडजी प्ले स्कूल के निदेशक थे, की बाइक और खोरीबाड़ी की तरफ जा रहे पिकअप ट्रक की आमने-सामने टक्कर में मौत हो गई।
 
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज में ठाकुरगंज-सिलीगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 327 ई के बतासी इलाके में रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में किशनगंज के ठाकुरगंज में संचालित किडजी प्ले स्कूल के निदेशक आशीष कुमार (30) की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार बाइक से सिलीगुड़ी से अपने घर ठाकुरगंज लौट रहे थे। इसी दौरान खोरीबाड़ी की तरफ जा रहे कचरे से भरे एक पिकअप ट्रक से उनका वाहन बतासी के पास आमने-सामने टकरा गया। स्थानीय लोगों ने टक्कर की आवाज सुनकर घायल आशीष को तुरंत बतासी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन इलाज शुरू होने से पहले ही उनकी मौत हो गई। अस्पताल के डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें:  'अगर 65 लाख वोट फर्जी तो केंद्र सरकार भी फर्जी', राजद नेता ने कसा तंज; कांग्रेस को लेकर भी बोले
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलने पर खोरीबाड़ी पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। मृतक के परिजन थाने पहुंचे और पुलिस ने रविवार रात शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। आशीष कुमार पिछले दो साल से ठाकुरगंज में किडजी प्ले स्कूल चला रहे थे। उनकी अचानक मौत से परिवार और जिले भर में शोक की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें