फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नशा माफियाओं का आतंक! विरोध करने पर महिला को घसीटकर पीटा, दी जान से मारने की धमकी

Tue, 24 Feb 2026 05:24 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

पूर्णिया जिले के सदर थाना क्षेत्र के दमका नहर टोला में स्मैक और गांजे के अवैध कारोबार का विरोध करने पर साजरा खातून नामक महिला के साथ बेरहमी से मारपीट और लूटपाट की गई।
विज्ञापन
न्याय के लिए पूर्णिया एसपी कार्यालय पहुंची महिला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्णिया जिले में नशा कारोबारियों के हौसले इतने बढ़ गए हैं कि वे अब गरीब परिवारों को भी निशाना बना रहे हैं। सदर थाना क्षेत्र के दमका, नहर टोला में स्मैक और गांजे के अवैध धंधे का विरोध करने पर एक महिला के साथ मारपीट और अपमान की घटना सामने आई है। पीड़िता साजरा खातून ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर न्याय की मांग की है और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


गरीब परिवार पर रंगदारी का दबाव

साजरा खातून ने बताया कि उनका परिवार बहुत गरीब है। वे लोग सड़क किनारे झुग्गी बनाकर रहते हैं और वहीं जीवन यापन करते हैं। आरोप है कि इलाके के दबंग और नशा कारोबारी उनसे झोपड़ी लगाने के बदले रंगदारी मांगते हैं। दो साल पहले तक उनका परिवार सड़क किनारे चाय की दुकान चलाता था। पीड़िता का कहना है कि रंगदारी नहीं देने पर पहले भी अपराधियों ने उनके परिवार के एक सदस्य को गोली मारकर घायल कर दिया था। वह मामला अभी कोर्ट में चल रहा है।

ये भी पढ़ें: अंधविश्वास को लेकर जमकर हुई तलवारबाजी, पांच घायल; तीन की हालत गंभीर
विज्ञापन


23 फरवरी की रात घर में घुसकर हमला

पीड़िता के अनुसार 23 फरवरी 2026 की रात फुन्नू, बेचू, सरवर और मिन्टू समेत कई लोग हथियार लेकर उनके घर में घुस आए। आरोपियों ने चिल्लाते हुए कहा कि अगर वे स्मैक और चरस के धंधे का विरोध करेंगी तो उन्हें जिंदा नहीं छोड़ेंगे। इसके बाद महिला को घसीटकर आंगन में लाया गया। उन्हें लोहे की रॉड से पीटा गया और कपड़े फाड़कर अर्धनग्न कर दिया गया।
विज्ञापन


नकदी और गहनों की लूट, परिवार पर भी हमला

हमलावरों ने घर के बक्से से 35 हजार रुपये नकद और करीब 25 हजार रुपये के चांदी के गहने लूट लिए। बीच-बचाव करने आए बेटे और पति पर भी लाठी और लोहे की रॉड से हमला किया गया। आरोपियों ने पिस्तौल दिखाकर धमकी दी कि थाना पुलिस उनसे मिली हुई है और उनका कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। पीड़िता ने बताया कि सदर थाना में उनकी शिकायत पर सुनवाई नहीं हुई। मजबूर होकर उन्हें पुलिस अधीक्षक के पास जाना पड़ा। आरोपियों ने धमकी दी है कि पिछली बार गोली पैर में लगी थी, इस बार सीने में मारेंगे। फिलहाल पीड़ित परिवार डर के माहौल में जी रहा है और पुलिस से सुरक्षा तथा आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें