फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: मालगाड़ी की चपेट में आकर दंपती की दर्दनाक मौत, इलाके में पसरा मातम; पटरी पार करने के दौरान हुआ हादसा

Tue, 29 Apr 2025 02:48 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही और लोगों की जल्दबाजी को हादसे की वजह बताया है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार के आजमनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जहां मालगाड़ी की चपेट में आकर एक दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा आजमनगर–कुमेदपुर रेलखंड के बरहट रेलवे गेट के पास हुआ।

मृतकों की पहचान पंचकोणीय गांव निवासी मोहम्मद सजाऊल और उनकी पत्नी रूबेदी खातून के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, दोनों अपने बीमार बच्चे को इलाज के लिए ई-रिक्शा से सालमारी ले जा रहे थे। रास्ते में बरहट रेलवे फाटक बंद मिला, तो वे ई-रिक्शा से उतरकर पैदल ही पटरी पार करने लगे। तभी तेज रफ्तार मालगाड़ी ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया।

पढ़ें:  बिहार के इस जिले में भीषण डकैती: डेढ़ घंटे तक अपराधियों का तांडव, 50 लाख के जेवर और कैश ले गए; जानें    

विज्ञापन


हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगों ने रेलवे प्रशासन की लापरवाही और लोगों की जल्दबाजी को हादसे की वजह बताया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें