फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: मखाना निकालने को लेकर बवाल, तीर-धनुष और धारदार हथियार से हमला; कई लोग घायल

Tue, 02 Sep 2025 08:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को अस्पताल भेजने के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है।
विज्ञापन
मखाना निकालने को लेकर बवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के गरभेली पंचायत के खैरा गांव में सोमवार को मखाना निकालने को लेकर बड़ा विवाद हो गया। इस दौरान आदिवासी समुदाय के दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। देखते ही देखते स्थिति इतनी बिगड़ गई कि दोनों ओर से तीर-धनुष और धारदार हथियार चल पड़े।

घटना में दोनों पक्षों के कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में साझू मुर्मू, अनिल सोरेन और रामनाथ किस्कू ने बताया कि वे करीब 10 लोग मिलकर बिहार सरकार की जमीन पर मखाना की खेती करते हैं। सोमवार को जब वे खेत से मखाना निकाल रहे थे, तभी भीमा मुर्मू, मंडन मुर्मू, कुंदन मुर्मू, अर्जुन मुर्मू और लखन मुर्मू सहित अन्य लोग वहां पहुंचे और अचानक हमला कर दिया।

विज्ञापन


पढ़ें:  खगड़िया में दर्दनाक हादसा, सब्जी विक्रेता का पैर फिसला; बाढ़ की धारा में बहकर गई जान

धारदार हथियार से हुए हमले में उनके कई साथी जख्मी हो गए। वहीं, दूसरे पक्ष के बिटका मुर्मू, दलजा मुर्मू, सालखू सोरेन और डेनियल मरांडी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को पहले कटिहार सदर अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी नाजुक हालत देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना प्रभारी शशि रंजन पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। सभी घायलों को अस्पताल भेजने के बाद गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है। थाना प्रभारी ने पुष्टि की है कि मखाना निकालने को लेकर विवाद हुआ था। उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें