पूर्णिया के लाइन बाजार में जाम की समस्या आम हो गई है। जाम की समस्या से निजात दिलाने को लेकर जिला पदाधिकारी एक बड़ा कदम उठाया है। जिला पदाधिकारी कुंदन ने लाइन बाजार से पॉलीटेक्निक चौक तक बाइपास बनाने का फैसला लिया है, जिसकी लागत 12 करोड़ 62 लाख रुपये की है। जो अगले नौ महीने में बनकर तैयार हो जाएगा, जिसकी लंबाई 3.77 किलोमीटर होगी तथा इसकी चौड़ाई सात से 12 मीटर तक होगी, जिसको लेकर जिला पदाधिकारी के द्वारा पूर्णिया शहरी क्षेत्र में यातायात के सुगम व्यवस्था को लेकर लाइन बाजार चौक एनएच-31 के 404वें किलोमीटर से रजनी चौक होते हुए एनएच-31 के 402वें किलोमीटर पॉलीटेक्निक चौक पूर्णिया तक बाइपास के लिए स्थलीय निरीक्षण किया है।
निरीक्षण के दौरान पदाधिकारी द्वारा मौके पर उपस्थित कार्यपालक अभियंता आरसीडी एवं संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि उक्त बाइपास सड़क निर्माण का कार्य गुणवत्तापूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के अंदर पूर्ण कराना सुनिश्चित करेंगे। स्थलीय निरीक्षण के क्रम में लाइन बाजार चौक पर जाम की समस्या के निराकरण को लेकर लाइन बाजार चौक के पास मल्टीस्टोरे पार्किंग बनाने हेतु कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग पूर्णिया को दिया गया।
जिला पदाधिकारी द्वारा कार्यपालक अभियंता, पथ निर्माण विभाग पूर्णिया को निदेश दिया गया कि नगर आयुक्त, नगर निगम पूर्णिया के साथ समन्वय कर मल्टीस्टोरे पार्किंग हेतु स्थल चिन्हित करने का निर्देश दिया गया। नगर आयुक्त, नगर निगम पूर्णिया को मल्टीस्टोरे पार्किंग को बनाने का निर्देश दिया गया। जिला पदाधिकारी ने बताया कि इस बाइपास के निर्माण हो जाने से पूर्णिया शहरी क्षेत्र में जाम की समस्या से पूर्णिया शहरी क्षेत्र के लोगों तथा अन्य जिलों से आने वाले यात्रियों को निजात मिलेगी।
जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि लाइन बाजार से पॉलीटेक्निक चौक तक बनने वाले बाइपास से लाइन बाजार में जाम की समस्या खत्म होगी तथा किशनगंज, अररिया जिलों तथा पूर्णिया के बायसी अनुमंडल से आने वाले यात्रियों को आरामदायक यात्रा का लाभ मिलेगा। जिला पदाधिकारी द्वारा बताया गया कि पूर्णिया को जाम मुक्त करने हेतु और मधुबनी भूटहा मोड से एमआईटी के पास एसएच-60 के चार किलोमीटर तक एवं सिटी काली बाडी के सामने सौरा नहीं के किनारे से बेलौरी बाइपास तक बाइपास बनाने हेतु प्रस्ताव तैयार किया गया है।
जिला पदाधिकारी द्वारा आगे 30-40 वर्ष हेतु भविष्य की आवश्यकताओं के आलोक में चार लेन बाइपास सड़क बनाने का निर्देश दिया गया। इन बाइपास के बन जाने के पश्चात नेपाल, अररिया, सहरसा, मधेपुरा जिला तथा धमदाहा एवं बनमनखी अनुमंडल से आवागमन करने वाले यात्रियों एवं वाहनों को जाम की समस्या से निजात मिलेगी तथा शहरी क्षेत्र में यात्रियों तथा वाहनों के अतिरिक्त भार एवं जाम से राहत मिलेगी।
जिला पदाधिकारी कुंदन कुमार ने बताया कि जल्द ही पूर्णिया एयरपोर्ट चालू हो जाएगा। इससे शहर के वर्तमान सड़कों पर और अधिक यात्रियों तथा वाहनों का भार बढ़ेगा। इन बाइपास के बन जाने से यात्रियों के द्वारा जाम रहित यात्रा का अनुभव लिया जाएगा। इसके पश्चात जिलाधिकारी द्वारा सहकार भवन एवं खेल भवन परिसर मरंगा पूर्णिया का निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित अनुमंडल पदाधिकारी सदर पूर्णिया एवं जिला खेल पदाधिकारी को सुव्यवस्थित ढंग से भवन संचालक को लेकर कई जरूरी दिशा-निर्देश दिए।