फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: हत्या या आत्महत्या! बीकॉम की छात्रा फंदे से लटकी थी... पर पैर जमीन पर थे, किराए के घर में मिला शव

Mon, 28 Oct 2024 04:41 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: टाउन थाना के थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि हमने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा, तो युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। फिलहाल हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
सभी पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवती का शव संदेहास्पद स्थिति में फांसी के फंदे से लटका मिला। यह घटना टाउन थानाक्षेत्र के मिलानपल्ली स्थित शिव मंदिर के पास की है। जहां मारवाड़ी कॉलेज की बीकॉम पार्ट-2 की छात्रा का शव उसके किराए के मकान में मिला। युवती की पहचान बहादुरगंज थानाक्षेत्र निवासी निकिता के रूप में हुई है, जो पढ़ाई के लिए किशनगंज में किराए के घर में रह रही थी।

विज्ञापन

 
दरवाजा न खुलने पर हुआ शक
स्थानीय लोगों के अनुसार, निकिता ने दिन भर दरवाजा नहीं खोला तो लोगों को शक हुआ। मकान मालिक और अन्य लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। टाउन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़ने पर देखा कि निकिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ था। पुलिस ने शव को नीचे उतारा और उसे कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
 
परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
घटना की सूचना मिलते ही निकिता के परिजन मौके पर पहुंचे और उनकी स्थिति बेहद दयनीय हो गई। उनका रो-रो कर बुरा हाल हो गया। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

 
सभी पहलुओं की जांच की जा रही
टाउन थाना के थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने कहा कि हमें मकान मालिक द्वारा घटना की सूचना मिली थी। जब हम मौके पर पहुंचे और दरवाजा तोड़ा, तो युवती का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया। फिलहाल, यह मामला जांच का विषय है और हम सभी पहलुओं की जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

 
घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। पुलिस हर कोण से जांच कर रही है कि यह आत्महत्या का मामला है या इसके पीछे कोई अन्य कारण छिपा हुआ है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें