फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: गंगा-कोसी संगम तट पर नाव पलटी, दो मछुआरे लापता; तीन को सुरक्षित निकाला गया

Thu, 02 Oct 2025 03:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar News: नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद मछुआरे और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि तेज धारा में दो मछुआरे बह गए जिनकी तलाश अभी जारी है।
विज्ञापन
लोगों को बचाया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र स्थित गंगा-कोसी संगम तट पर शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। मछली पकड़ने गए पांच मछुआरों से भरी डेंगी नाव अचानक तेज हवा और लहरों की चपेट में आकर नदी में पलट गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

स्थानीय मछुआरों और ग्रामीणों की तत्परता से तीन लोगों को बड़ी नाव की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। लेकिन दो मछुआरे अब तक लापता हैं। बताया जाता है कि सभी मछुआरे सुबह नाव लेकर नदी की ओर निकले थे, तभी अचानक मौसम बिगड़ गया। तेज हवाओं और लहरों के दबाव में छोटी नाव असंतुलित होकर गहराई में पलट गई।

नाव पलटते ही चीख-पुकार मच गई। आसपास मौजूद मछुआरे और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे और बचाव अभियान शुरू किया। हालांकि तेज धारा में दो मछुआरे बह गए जिनकी तलाश अभी जारी है।

विज्ञापन


पढ़ें: नवादा में चर्चित चिकित्सक डॉ. अरुंधती के नाती की मौत का बड़ा खुलासा, सुसाइड नोट से मिला सुराग

घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन सक्रिय हुआ। पुलिस व गोताखोरों की टीम को खोज अभियान में लगाया गया है। प्रशासन का कहना है कि लापता मछुआरों को ढूंढ़ने के लिए हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

स्थानीय निवासी मिथुन कुमार चौधरी ने बताया कि यह इलाका बेहद जोखिमभरा है और यहां आए दिन नाव पलटने की घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से मछुआरों की सुरक्षा के लिए ठोस इंतज़ाम करने की मांग की है। फिलहाल घटनास्थल पर बड़ी संख्या में ग्रामीण जुटे हैं और लापता दोनों मछुआरों की सकुशल वापसी की दुआ कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें