फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल, सेना के शौर्य का दिखा अनोखा नजारा

Wed, 01 Oct 2025 07:16 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar News: सेवक संघ ने इस बार अपने पंडाल को ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजाया है। यह थीम भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाती है। पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालु देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो जाते हैं।
विज्ञापन
ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजा दुर्गा पूजा पंडाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार में शारदीय नवरात्र पर भक्ति, कला और संस्कृति का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है। शहर के हर कोने में मां दुर्गा के पट खुल चुके हैं और श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। इस बार सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र बना है केबी झा कॉलेज रोड स्थित घोषपाड़ा का सेवक संघ पंडाल।

सेवक संघ ने इस बार अपने पंडाल को ऑपरेशन सिंदूर थीम पर सजाया है। यह थीम भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम को दर्शाती है। पंडाल में प्रवेश करते ही श्रद्धालु देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो जाते हैं। यहां राफेल लड़ाकू विमान, आईएनएस विक्रांत, सैनिकों की वर्दी, मिसाइल, गन और तोप जैसी झलकियां दिखाई गई हैं।

विज्ञापन


पढ़ें: तीन पीढ़ियों से जफर आलम बना रहे रावण-मेघनाथ-कुंभकर्ण का पुतला, हिंदू परंपरा में मुस्लिम शख्स की कारीगरी

पहाड़ों की आकृति के बीच रंगीन रोशनी और आकर्षक सजावट इसे और भी खास बना रही है। मां दुर्गा की प्रतिमा का श्रृंगार पारंपरिक शैली में किया गया है, लेकिन पंडाल की थीम इसे आधुनिक और अद्वितीय रूप देती है। आयोजकों का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य श्रद्धालुओं को पूजा-अर्चना के साथ-साथ भारतीय सेना के गौरवशाली इतिहास और शौर्य से भी जोड़ना है।

कटिहार में इस तरह का भक्ति और देशभक्ति का संगम श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण बन गया है। यहां दर्शन करने वाले भक्त मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ-साथ भारतीय सेना के पराक्रम की अनुभूति भी कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें