फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Purnea News: 75 साल का जश्न, अररिया के स्काउट-गाइड राष्ट्रीय मंच पर करेंगे दमदार प्रस्तुति

Wed, 07 Jan 2026 01:38 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

भारत स्काउट और गाइड के 75 वर्ष पूरे होने पर छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में भाग लेने के लिए अररिया जिले की 10 सदस्यीय टीम फारबिसगंज से रवाना हुई।
विज्ञापन
प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में अररिया की 10 सदस्यीय टीम रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत स्काउट और गाइड के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में 09 से 13 जनवरी 2026 तक आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में भाग लेने के लिए अररिया जिले की 10 सदस्यीय टीम बुधवार सुबह फारबिसगंज से इंटरसिटी एक्सप्रेस द्वारा रवाना हुई। इस दल का नेतृत्व संयुक्त राज्य सचिव सह जिला संगठन आयुक्त अररिया बैजनाथ प्रसाद कर रहे हैं।

टीम के रवाना होने से पूर्व बिहार राज्य भारत स्काउट और गाइड के जिला संगठन आयुक्त बैजनाथ प्रसाद ने जानकारी दी कि इस दल में 05 सीनियर स्काउट, 02 रोवर और 03 रेंजर शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जंबूरी का भव्य उद्घाटन 10 जनवरी 2026 को छत्तीसगढ़ के राज्यपाल और मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा।

बैजनाथ प्रसाद ने बताया कि इस राष्ट्रीय जंबूरी में देशभर से करीब 15,000 स्काउट, गाइड, रोवर, रेंजर और यूनिट लीडर भाग लेंगे। इसके साथ ही 11 देशों से लगभग 500 अंतरराष्ट्रीय स्काउट–गाइड भी इसमें शामिल होंगे। बिहार राज्य से कुल 267 प्रतिभागी इस जंबूरी में भाग ले रहे हैं, जिनमें अररिया जिले की यह 10 सदस्यीय टीम भी राष्ट्रीय मंच पर जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: समस्तीपुर-खगड़िया रेलखंड पर तेल टैंकर का एक्सल टूटने से पलटी वैगन, रोसड़ा घाट स्टेशन पर मचा हड़कंप
विज्ञापन


अररिया जिले से जंबूरी में शामिल होने वाले प्रतिभागियों में प्लस टू ली एकेडमी, फारबिसगंज के अंश कुमार और सागर कुमार, अनुमंडल मुख्यालय दल फारबिसगंज के रणवीर कुमार, रंजन कुमार और मनजीत कुमार, उच्च विद्यालय अररिया के रामकृष्ण कुमार और पिंटू कुमार, तथा मदर टेरेसा रेंजर टीम फारबिसगंज की सपना कुमारी, अनुपम कुमारी और बंदना कुमारी शामिल हैं।

टीम के प्रस्थान से पहले जिला शिक्षा पदाधिकारी सह सभापति संजय कुमार, जिला मुख्य आयुक्त विजय कुमार यादवेंदु, नगर मुख्य पार्षद सह जिला आयुक्त गाइड वयस्क संसाधन वीणा देवी, जिला आयुक्त स्काउट वयस्क संसाधन कुमार ठाकुर, जिला सचिव युवराज पासवान, संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापक और अभिभावकों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दीं और उनका उत्साहवर्धन किया। बताया गया कि यह टीम 08 जनवरी की रात छत्तीसगढ़ के बालोद स्थित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेगी और “युवाशक्ति से राष्ट्रनिर्माण” थीम पर आधारित इस राष्ट्रीय रोवर–रेंजर जंबूरी में अररिया जिले का प्रतिनिधित्व करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें