फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: महिला से की थी मारपीट और छिनैती, आरोपी स्नैचर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 08:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar News: किशनगंज में पुलिस ने कई दिनों से फरार आरोपी स्नैचर को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि स्नैचर ने एक महिला से मारपीट और छिनैती की थी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के बहादुरगंज थानाक्षेत्र में एक महिला से मारपीट और छिनैती का मामला सामने आया है, जिसमें पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना किशनगंज के एलआरपी चौक के पास हुई थी, जहां एक महिला के साथ मारपीट कर और उसके पति के जेब से 15 हजार रुपये छीनकर आरोपी फरार हो गया था। आरोपी की पहचान नबी हुसैन पुत्र हारून रशीद निवासी सताल इस्तम्रार के रूप में हुई है। पुलिस ने काफी दिनों की तलाश के बाद शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

 
बहादुरगंज थाना अध्यक्ष अभिषेक रंजन ने बताया कि 30 मई 2023 को एलआरपी चौक पर आरोपी नबी हुसैन ने मुन्नी देवी के साथ गाली-गलौज और मारपीट की थी। इस दौरान उसने मुन्नी देवी के पति कृष्णा के जेब से 15 हजार रुपये भी छीन लिए थे। घटना के बाद पीड़ित दंपत्ति ने बहादुरगंज थाने में इस घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।
 
पीड़ितों के आवेदन के बाद पुलिस ने बहादुरगंज थाना कांड संख्या 176/23 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के बाद से ही आरोपी नबी हुसैन फरार चल रहा था। गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार को पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सताल इस्तम्रार में स्थित उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को आज न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें