फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: पूर्णिया में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ को कुचला, इलाज के दौरान मौत

Thu, 05 Sep 2024 07:58 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की जांच - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के पूर्णिया जिले के  डगरूआ थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को कुचल दिया। हादसे में व्यक्ति की मौत हो गई। हादसा बरसोनी टोल टैक्स के पास हुआ। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जाचं शुरू कर दी है।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 50 वर्षीय मो. कामिल के रूप में हुई है। कामिल डगरूआ के चमुआ गांव के निवासी थे और पूर्णिया सिटी स्थित एक प्लाई फैक्ट्री में काम करते थे। हादसे के समय वह अपने घर से प्लाई फैक्ट्री जा रहे थे। इस दौरान ट्रक ने उसे कुचल दिया। 

हादसे के बाद ड्राइवर ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस और मृतक के परिजनों को सूचना दी। परिजन घायल को एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। हादसे से मृतक के परिवार में मातम छा गया है।  
विज्ञापन


डगरूआ थाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पूर्णिया जीएमसीएच भेज दिया है। पुलिस ने कहा कि ट्रक को जब्त कर आरोपी ड्राइवर की तलाश की तलाश की जा रही है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें