फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: स्मैक तस्करी में सास–दामाद गिरफ्तार, पलासी पुलिस ने 206 ग्राम स्मैक बरामद की

Sat, 29 Nov 2025 08:38 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

Bihar: जांच में दो संदिग्ध अलग-अलग सीटों पर बैठे मिले, जो पूछताछ में बार-बार नाम और पता बदलते रहे। बाद में तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक और पैसे बरामद हुए।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया के पलासी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर अंतरराज्यीय स्मैक तस्करी में शामिल सास और दामाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 206 ग्राम स्मैक और 50 हजार रुपये नकद जब्त किए। जानकारी अररिया एसपी अंजनी कुमार ने दी।

एसपी के अनुसार सब–इंस्पेक्टर प्रमोद कुमार को सूचना मिली थी कि कलियागंज से आने वाली राज दुलारा बस (BR 38 P 3278) से एक महिला और एक पुरुष स्मैक लेकर पलासी की ओर आ रहे हैं। इसके बाद थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार के नेतृत्व में टीम बनाई गई और पलासी चौक पर बस की जांच की गई। जांच में दो संदिग्ध अलग-अलग सीटों पर बैठे मिले, जो पूछताछ में बार-बार नाम और पता बदलते रहे। बाद में तलाशी लेने पर उनके पास से स्मैक और पैसे बरामद हुए।

विज्ञापन


पढ़ें: मां पहले सड़क दुर्घटना में घायल, अब घर में आग से मासूम झुलसा; मुजफ्फरपुर में दर्दनाक हादसा

गिरफ्तार दामाद की पहचान सलिअख शेख (40) और सास की पहचान बेहुला (58) के रूप में हुई है। दोनों पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के रहने वाले हैं। पूछताछ में उन्होंने स्मैक तस्करी में शामिल होने और आपस में सास–दामाद होने की बात स्वीकार की है। इनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की जांच जारी है। छापेमारी दल में थानाध्यक्ष, एसआई प्रमोद कुमार, अमरनाथ राय, रौशन कुमार सिंह, श्यामा सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें