फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: कटिहार में दर्दनाक सड़क हादसा, हाईवा और टेंपो की टक्कर में मां-बेटे की मौत; छह गंभीर घायल

Sun, 18 May 2025 04:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सामने से आ रहा टेंपो उसकी चपेट में आ गया, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार जिले के प्राणपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को एक भीषण सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। यह हादसा कुशियारी काली मंदिर के पास उस समय हुआ जब एक तेज रफ्तार और अनियंत्रित हाईवा ने सामने से आ रहे टेंपो को सीधी टक्कर मार दी।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हाईवा की रफ्तार काफी अधिक थी और चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। सामने से आ रहा टेंपो उसकी चपेट में आ गया, जिससे टक्कर इतनी जबरदस्त हुई कि टेंपो के परखच्चे उड़ गए। टेंपो में सवार यात्रियों की चीख-पुकार से घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे में डिंपल कुमारी और उनकी दुधमुंही संतान की मौके पर ही मौत हो गई। घायल छह लोगों को तत्काल स्थानीय लोगों की मदद से पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है। घटना की सूचना मिलते ही प्राणपुर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हाईवा वाहन को जब्त कर लिया है, जबकि उसका चालक मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


पढ़ें: विद्युत तार की चपेट में आने से वृद्धा की हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम; जानें
विज्ञापन


इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर फैल गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों की निगरानी के लिए सख्त कदम उठाने और दोषी चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें