फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: 'पहली शादी छुपाकर रचाया दूसरा ब्याह', दो पत्नियों के आमने-सामने आते ही मचा बवाल; बीच-बचाव करता रहा पति

Sat, 08 Aug 2026 07:46 AM IST
हिमांशु सिंह बघेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

कटिहार समाहरणालय परिसर में एक आवास सहायक की दो पत्नियों के आमने-सामने आने से हंगामा हो गया। दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि शादी के समय आवास सहायक ने खुद को अविवाहित बताया था, जबकि बाद में उसके पहले से शादीशुदा होने और तीन बच्चों का पिता होने की जानकारी मिली। 
विज्ञापन
आवास सहायक की दो पत्नियां आमने-सामने आईं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार समाहरणालय परिसर में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक आवास सहायक की दो पत्नियां आमने-सामने आ गईं और दोनों के बीच जमकर कहासुनी हो गई। हाथों में डंडा लिए दोनों महिलाएं एक-दूसरे पर हमला करने को उतारू थीं, जबकि बीच में खड़ा आवास सहायक उन्हें शांत कराने की कोशिश करता रहा।
विज्ञापन


बारसोई से अपने बेटे के साथ पहुंची दूसरी पत्नी ने आरोप लगाया कि 14 वर्ष पहले फलका थाना क्षेत्र के पोठिया निवासी रंजीत कुमार पासवान से उसकी शादी हुई थी और चार वर्ष पहले दोनों ने कोर्ट मैरिज भी की, जिससे उनका एक बेटा है। महिला का दावा है कि शादी के समय रंजीत ने खुद को अविवाहित बताया था, लेकिन बाद में पता चला कि वह पहले से शादीशुदा है और तीन बच्चों का पिता है।

ये भी पढ़ें-  सड़क हादसे के बाद पटना में बवाल, उग्र भीड़ ने पांच वाहनों को फूंका; कई थानों की फोर्स तैनात
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि रंजीत पहली पत्नी के साथ रह रहा है और उसे कोई खर्च नहीं देता। महिला ने कहा कि वह अपना हक मांगने पहुंची थी, जहां पहली पत्नी से विवाद हो गया। फिलहाल मामले को पंचायत के माध्यम से सुलझाने की बात कही जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें