फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election: पूर्णिया में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का रोड शो, छतों से फूलों की बारिश; लगे जयकारे

Fri, 07 Nov 2025 08:06 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Election: रोड शो के दौरान अमित शाह का स्वागत देखने लायक था। जगह-जगह छतों और जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा की जा रही थी। सड़कों पर भाजपा के झंडे लहरा रहे थे।
विज्ञापन
अमित शाह का रोड शो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शुक्रवार को पूर्णिया में एक भव्य और ऐतिहासिक रोड शो किया। इस रोड शो ने सीमांचल के चुनावी माहौल में नई ऊर्जा भर दी। शुरुआत आर. एन. साह चौक स्थित वीर सिंह सिंह स्मारक पर माल्यार्पण से हुई, जहां शाह ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद उनका काफिला शहर के प्रमुख मार्गों झंडा चौक, लखन लाल चौक, खीरू चौक से होते हुए आस्था मंदिर के पास समाप्त हुआ।

शहर का हर कोना भगवा रंग में रंगा नजर आया। कार्यकर्ताओं में जोश और उत्साह चरम पर था। अमित शाह के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल भी मौजूद रहे। बताया गया कि शाह पूर्णिया के मेफेयर होटल में रात्रि विश्राम करेंगे।

रोड शो के दौरान अमित शाह का स्वागत देखने लायक था। जगह-जगह छतों और जेसीबी मशीनों से फूलों की वर्षा की जा रही थी। सड़कों पर भाजपा के झंडे लहरा रहे थे और बालकनी से लोग मोबाइल पर इस ऐतिहासिक क्षण को रिकॉर्ड कर रहे थे। पूरा माहौल उत्सव जैसा बन गया था।

विज्ञापन


पढे़ं: '2005 से पहले आपदा प्रबंधन था मजाक, अब संकट में राहत पहुंचाना प्राथमिकता', नीतीश ने गिनवाए काम

इस दौरान बिहार के पारंपरिक पर्व छठ से जुड़े भक्ति गीत गूंजते रहे, जिसने चुनावी माहौल को आध्यात्मिकता के रंग में रंग दिया। भाजपा कार्यकर्ता भगवा परिधानों में सजे थे और फिर एक बार, NDA सरकार के नारे लगाते हुए शाह की गाड़ी के आगे-पीछे चल रहे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें