फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025: पीके ने किसे बताया बरसाती मेंढक; ‘वोट हमारा, विकास गुजरात का नहीं चलेगा’ से निशाना किसपर?

Sat, 29 Mar 2025 07:40 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

Bihar Assembly Election: बिहार में विधानसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती ही जा रही है। इसी के मद्देनजर पूर्णिया में जन सुराज के मुखिया पीके ने स्थानीय सांसद पर कटाक्ष किया है। साथ ही भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं पर करारा तंज कसा। पढ़ें पूरी खबर...। 
विज्ञापन
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर तथा अन्य पार्टी नेता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जन सुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने पूर्णिया और अररिया के अपने एक दिवसीय दौरे के दौरान कई राजनीतिक बयान देकर बिहार की राजनीति को गरमा दिया। पूर्णिया में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने न सिर्फ बिहार की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर सवाल उठाए, बल्कि मुस्लिम मतदाताओं से अपील कर कहा कि राजद को वोट देना अब मजबूरी नहीं बल्कि बदलाव की जरूरत है।

विज्ञापन

 
‘मुसलमानों को अब नया विकल्प चाहिए’
प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में मुस्लिम मतदाता अभी तक मजबूरी में राजद को वोट देते आ रहे हैं, क्योंकि उनके पास कोई ठोस विकल्प नहीं था। लेकिन अब जन सुराज इस कमी को पूरा करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राजद सिर्फ 38% वोटरों की बात करती है, लेकिन जन सुराज पूरे 100% बिहारियों की बात कर रही है। उन्होंने दावा किया कि बिहार की करीब 60% जनता बदलाव चाहती है और यही जन सुराज की ताकत है।

यह भी पढ़ें- Bihar Election:बिहार दिवस को छोड़ लालू पर तंज कसने लगे नड्डा; तेजस्वी तो पैदा भी नहीं हुए थे- ऐसा क्यों बोले
विज्ञापन

 

पूर्णिया सांसद पप्पू यादव - फोटो : अमर उजाला
‘पप्पू यादव चुनावी राजनीति में कोई फैक्टर नहीं’
पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव पर हमला बोलते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि वे सिर्फ एक 'बरसाती मेंढक' हैं, जो चुनावी मौसम में टर्राने लगते हैं। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव पूर्णिया से इसलिए जीते क्योंकि उदय सिंह चुनावी राजनीति में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं। वरना उनकी कोई राजनीतिक अहमियत नहीं है।
 
‘चुनाव तक बिहार ही दिखेगा मोदी-शाह को, फिर भूल जाएंगे’
प्रशांत किशोर ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगामी बिहार दौरे पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अब बिहार में चुनाव हैं, इसलिए नवंबर तक नरेंद्र मोदी और अमित शाह को सिर्फ बिहार ही दिखेगा। उन्होंने कहा कि बीजेपी अब बिहार की गौरवशाली संस्कृति, इतिहास और विकास की बात करेगी, लेकिन चुनाव के बाद सब भूल जाएगी। उन्होंने यह भी दावा किया कि अगले कुछ महीनों तक बिहार में हर केंद्रीय योजना का शिलान्यास होगा और किसान सम्मान निधि का पैसा भी यहीं से भेजा जाएगा।
 
विज्ञापन

पीएम मोदी और अमित शाह - फोटो : एएनआई
‘बिहार के मजदूरों को गुजरात में बराबरी का हक क्यों नहीं?’
प्रशांत किशोर ने बिहार के मजदूरों और बेरोजगारी की समस्या को उठाते हुए अमित शाह से सीधा सवाल किया। उन्होंने कहा कि अगर गृह मंत्री को बिहार के बच्चों की इतनी चिंता है, तो वे गुजरात की फैक्ट्रियों में 12,000 रुपये में काम कर रहे बिहारी मजदूरों को वहीं के मजदूरों के बराबर मजदूरी दिलवाएं।
 
उन्होंने अमित शाह से तीखे सवाल पूछे कि गुजराती उद्योगपतियों ने बिहार में कितनी फैक्ट्रियां लगाई हैं? पिछले 11 साल में बिहार में कितने उद्योग आए? और गुजरात को बुलेट ट्रेन और बिहार को पैसेंजर ट्रेन के लिए मारामारी क्यों करनी पड़ती है?

यह भी पढ़ें- Bihar News:कन्हैया कुमार बोले- ड्रग्स की चपेट में आ रहा बिहार का युवा, शराब की हो रही होम डिलीवरी
 
‘जनता को समझना होगा- वोट हमारा, विकास गुजरात का नहीं चलेगा’
प्रशांत किशोर ने बिहार के लोगों से सोच-समझकर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि अब बिहार को सिर्फ चुनावी वादों से गुमराह नहीं किया जा सकता। उन्होंने जनता से कहा कि इस बार वोट बिहार के विकास के लिए करें। उन्होंने यह भी चेताया कि अगर लोग पुराने पैटर्न पर वोट देते रहे, तो बिहार का हक किसी और को मिलता रहेगा यानी वोट हमारा और विकास गुजरात का नहीं चलेगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें