फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Election 2025 : आम आदमी पार्टी ने जारी की प्रत्याशियों की पहली सूची, इन 11 उम्मीदवारों के नाम घोषित

Mon, 06 Oct 2025 04:04 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

  AAP Candidate List : आम आदमी पार्टी ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर बड़ा एलान किया है। आप ने अपने 11 प्रत्याशियों के नामों की घोषणा कर दी है। लिस्ट में देखें किस सीट से किसे उतारा गया है।  
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने जारी की 11 प्रत्याशियों की सूची। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी 2025 बिहार विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 11 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। पार्टी ने किशनगंज विधानसभा क्षेत्र से अशरफ आलम को अपना उम्मीदवार बनाया है। सूची में बेगूसराय से डॉ. मीरा सिंह, कुशेश्वर (दरभंगा) से योगी चौपाल, तरैया (सारण) से अमित कुमार सिंह और कस्बा (पूर्णिया) से भानु भारतीय के नाम शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, बेनीपट्टी (मधुबनी) से शुभदा यादव, फुलवारी (पटना) से अरुण कुमार रजक और बांकीपुर (पटना) से डॉ. पंकज कुमार को टिकट दिया गया है।
विज्ञापन


परिहार (सीतामढ़ी) से अखिलेश नारायण ठाकुर, गोविंदगंज (मोतिहारी) से अशोक कुमार सिंह और बक्सर से पूर्व कैप्टन धर्मराज सिंह भी इस सूची में शामिल हैं। यह सूची पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री, राष्ट्रीय महासचिव, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष और राष्ट्रीय संयोजक के कार्यालयों द्वारा जारी की गई है।

'पार्टी का शुक्रगुजार हूं' 
किशनगंज विधानसभा सीट के उम्मीदवार अशरफ आलम किशनगंज शहर के ही निवासी हैं। वो कई वर्षों से आम आदमी पार्टी का किशनगंज में प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। अशरफ आलम ने कहा, पार्टी ने जो मुझपर भरोसा करके टिकट दिया है। मैं उसके लिए शुक्रगुजार हूं। पूरे निष्ठा के साथ चुनाव लड़ूंगा और जीत हासिल करूंगा। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Election: 7.4 करोड़ लोग चुनेंगे नई सरकार, पांच साल में महिलाओं के मुकाबले तीन गुना बढ़े पुरुष मतदाता
विज्ञापन


जिला अध्यक्ष का बयान 
वहीं, आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष शकील आलम ने कहा, पार्टी ने बिल्कुल सही आदमी को टिकट दिया है। अशरफ पार्टी के लिए हमेशा से तत्पर हैं। इस बार हमारी पार्टी जितने भी उम्मीदवार बिहार चुनाव में उतारेंगी सभी जीत हासिल करेगी।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें