फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: किशनगंज में विवाहिता की संदिग्ध मौत, दहेज के लिए प्रताड़ना का आरोप, पति समेत पांच पर केस हुआ दर्ज

Tue, 26 Aug 2025 05:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Bihar: आरोप है कि 6 सितंबर 2024 को जब भाई नेपाल से लौटा और अपनी बहन से मिलने ससुराल गया तो परिजनों ने रुकसाना को उससे नहीं मिलने दिया। अगले ही दिन 7 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे सास कश्मीरा ने फोन कर रुकसाना की मौत की सूचना दी।
विज्ञापन
आरोपियों के घर की कुर्की - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज जिले के पोठिया थाना क्षेत्र में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका रुकसाना (32) के परिजनों ने ससुराल वालों पर दहेज प्रताड़ना और हत्या का आरोप लगाया है।

रुकसाना की शादी करीब दो साल पहले नयाबस्ती निवासी अरमान (25) से हुई थी। मायके पक्ष का आरोप है कि शादी के समय डेढ़ तोला सोने के गहने और 3.50 लाख रुपये नकद दिए गए थे, इसके बावजूद ससुराल वाले लगातार 5 लाख रुपये नकद और एक ऑटो की अतिरिक्त मांग कर रहे थे।

मृतका के भाई अरसद आलम का कहना है कि ससुराल वालों ने रुकसाना के सोने के गहने जबरन गिरवी रख दिए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रुकसाना के पति का शर्मीला नामक महिला से अवैध संबंध था, जिसकी वजह से वह आए दिन उसे प्रताड़ित करता था।

विज्ञापन


पढे़ं;  घर से महज 500 मीटर दूर मौत ने दी दस्तक, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से फर्नीचर कारोबारी की दर्दनाक मौत

आरोप है कि 6 सितंबर 2024 को जब भाई नेपाल से लौटा और अपनी बहन से मिलने ससुराल गया तो परिजनों ने रुकसाना को उससे नहीं मिलने दिया। अगले ही दिन 7 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे सास कश्मीरा ने फोन कर रुकसाना की मौत की सूचना दी।

घटना के बाद मृतका के परिजनों की लिखित शिकायत पर पति अरमान, सास कश्मीरा, ससुर मंगला, रंगीला और शर्मिला के खिलाफ पोठिया थाना में कांड संख्या 260/24 दर्ज की गई। सभी आरोपी फिलहाल फरार हैं। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर आरोपी अरमान और उसके पिता मंगला के घर की कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की है। पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है, लेकिन अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें