किशनगंज जिले के ठाकुरगंज के 19वीं एसएसबी के द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर भगहारना गांव के समीप दो व्यक्तियों की तलाशी के दौरान 350.5 ग्राम संभावित मोर्फिन ब्राउन शुगर प्राप्त किया गया। पूछताछ करने पर तस्कर ने अपना नाम अबू कलाम ( 20) पिता नजरुल, निवासी ग्राम मालदा, पश्चिम बंगाल व हबीबुर रहमान (33) पिता-राजुल, निवासी ग्राम,पिरेजपुर मालदा, पश्चिम बंगाल होना बताया।
इन तस्करों द्वारा मोर्फिन (ब्राउन शुगर) को अवैध रूप से भारत से नेपाल ले जाया जा रहा था। मादक पदार्थ तस्करी का यह एक संदिग्ध मामला होने के कारण तस्करों को प्राप्त मोर्फिन (ब्राउन शुगर) के साथ थाना ठाकुरगंज को अग्रिम कार्रवाई के लिए सौंप दिया गया।