फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: कटिहार में चलती कार बनी आग का गोला, फ्लाईओवर के पास धू-धू कर जल उठी गाड़ी; मची अफरातफरी

Fri, 05 Dec 2025 09:43 AM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटिहार

सार

Bihar Fire News: सीमांचल B.Ed कॉलेज के पास चलती कार अचानक आग पकड़ने से अफरा-तफरी मच गई। चालक समय रहते बाहर निकल गया, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
कार में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार मुफस्सिल थाना क्षेत्र में उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब सीमांचल B.Ed कॉलेज के पास फ्लाईओवर के नजदीक एक चलती कार अचानक धू-धू कर जल उठी। देखते ही देखते कार आग के गोले में तब्दील हो गई। सड़क पर उठते धुएं के गुबार से आसपास के लोग दहशत में आ गए और कुछ ही देर में मौके पर भारी भीड़ जुट गई।

स्थानीय लोगों के अनुसार, कार से अचानक धुआं निकलने लगा। चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए तुरंत गाड़ी सड़क किनारे रोक दी और समय रहते बाहर कूद गया। कुछ ही पलों में कार में भीषण आग लग गई, जो तेज लपटों के साथ फैलती चली गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही मिनट में पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।

घटना के बाद फ्लाईओवर के पास कुछ देर तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को सुरक्षित दूरी पर रखते हुए स्थिति को नियंत्रित किया। स्थानीय लोगों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी।

विज्ञापन


पढ़ें: शादी में डांसर संग दिखे समस्तीपुर के डिप्टी मेयर, जाम भी छलके; सफाई में क्या बोले जनसुराज के नेता?    

फिलहाल, कार मालिक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला शॉर्ट सर्किट का लग रहा है, लेकिन हर एंगल से जांच की जा रही है। गनीमत यह रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। समय रहते चालक के बाहर निकल जाने से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद इलाके में दहशत व चर्चा का माहौल बना रहा।

विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें