फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में मवेशी तस्करी का बड़ा खुलासा: चार कंटेनर से 66 जानवर बरामद, हरियाणा और असम के आठ तस्कर गिरफ्तार

Thu, 16 Jan 2025 02:13 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

बिहार के किशनगंज जिले में मवेशी तस्करी का बड़ा खुलासा हुआ है। चार कंटेनर से 66 मवेशी बरामद कर हरियाणा और असम के आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
मवेशी बरामद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

किशनगंज पुलिस ने मवेशी तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 66 मवेशियों को बरामद किया है। साथ ही कुल आठ तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस अधीक्षक सागर कुमार के निर्देश में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कुर्लीकोट थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की है।

विज्ञापन


एनएच-327 ई पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने चार कंटेनर ट्रकों को पकड़ा। इन ट्रकों में 39 गाय, 26 बछड़े और एक सांढ़ को अवैध रूप से ले जाया जा रहा था। पूछताछ में पता चला कि मवेशियों को हरियाणा के करनाल से असम के गुवाहाटी ले जाया जा रहा था। चालकों के पास मवेशियों के परिवहन के लिए कोई वैध दस्तावेज नहीं मिले।

विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में हरियाणा, बिहार और असम के कुल आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। इनमें संदीप (31), शंकरराय (37), चेतन (37), सलाम अली (37), रामफल (40), राजेश कुमार (40), नूर जमाल खान (27) और पप्पु कुमार (32) शामिल हैं।
विज्ञापन


अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मंगलेश कुमार सिंह ने बताया कि उनके नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई में थाना अध्यक्ष सिद्धार्थ समेत कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। सभी आरोपियों को गुरुवार को जेल भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें