फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PFI के पूर्व बिहार अध्यक्ष की गिरफ्तारी: किशनगंज में स्कूल शिक्षक बनकर छिपा था महबूब आलम, NIA कर रही पूछताछ

Sat, 13 Sep 2025 10:29 PM IST
तरुणेंद्र चतुर्वेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, किशनगंज

सार

Kishanganj News: किशनगंज में एनआईए ने बड़ी कार्रवाई करते हुए PFI के पूर्व बिहार अध्यक्ष महबूब आलम नदवी को गिरफ्तार किया है। फरारी के दौरान वह उर्दू शिक्षक बनकर रह रहा था और तीन दिनों से एजेंसियां उससे कड़ी पूछताछ कर रही हैं।
विज्ञापन
Bihar News: PFI का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी को गिरफ्तार किया गया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के किशनगंज के हलीम चौक से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (PFI) का पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महबूब आलम नदवी को गिरफ्तार किया गया है। एनआईए की टीम पिछले तीन दिनों से टाउन थाने में उससे पूछताछ कर रही है। नदवी की गिरफ्तारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्णिया दौरे से पहले की गई। वह अप्रैल से किशनगंज के हलीम चौक स्थित फातमा गर्ल्स स्कूल में उर्दू शिक्षक के रूप में काम कर रहा था। पहचान छिपाने के लिए वह बाकी शिक्षकों से दूरी बनाए रखता था।

एनआईए ने टेरर फंडिंग का खुलासा किया था

विज्ञापन

गौरतलब है कि 2022 में पटना के फुलवारी शरीफ में एनआईए ने टेरर फंडिंग का खुलासा किया था। इसके बाद से नदवी फरार चल रहा था। अब सुरक्षा एजेंसियां उससे कई अहम मुद्दों पर पूछताछ कर रही हैं, जिनमें पिछले तीन साल की गतिविधियां, PFI का भारत को मुस्लिम राष्ट्र बनाने का प्लान और बिहार में संगठन के विस्तार के लिए फंडिंग जैसे मामले शामिल हैं।

एजेंसियां उसके कॉल रिकॉर्ड खंगाल रही हैं और यह भी जांच कर रही हैं कि उसके सरजील इमाम, आईएसआईएस और बांग्लादेशी आतंकी संगठनों से क्या संबंध रहे हैं। हालांकि, नदवी अब तक कोई ठोस जानकारी नहीं दे रहा है।

ये भी पढ़ें- Bihar News : वैशाली में सोनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 10 अपराधी गिरफ्तार, लूट और चोरी का सामान बरामद

किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी
कटिहार का मूल निवासी नदवी का भाई किशनगंज के मोहिद्दीनपुर में ठेकेदारी करता है। एजेंसियां नदवी के पासपोर्ट और ओमान यात्रा की भी जांच कर रही हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक, वह लंबे समय से शहर में रह रहा था, लेकिन किसी को इसकी भनक तक नहीं लगी।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar News: एनडीए सरकार पर बरसे तेजस्वी यादव, कहा- अब 'खटारा सरकार' के रिटायरमेंट के दिन आ गए...
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें