फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: अगवा, प्रताड़ना और मजबूरी…, दिल्ली तक बंधक बनाकर धर्म बदलवाने की कोशिश! जानें पूरा मामला

Sat, 29 Nov 2025 08:03 AM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अररिया

सार

अररिया में एक महिला ने आरोप लगाया है कि उसे कार से अगवा कर कई महीनों तक भीमपुर, वीरपुर, सहरसा से होते हुए दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया। इस दौरान उसे शारीरिक प्रताड़ना दी गई और मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए दबाव बनाया गया।
विज्ञापन
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि एक महिला को कार में अगवा कर कई राज्यों में घुमाते हुए दिल्ली तक बंधक बनाकर रखा गया। यह मामला जबरन धर्म परिवर्तन से जुड़ा बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, सीमा क्षेत्र में कई एजेंसियां जबरन धर्म परिवर्तन के लिए सक्रिय हैं। इनका लक्ष्य सिर्फ हिंदुओं को ईसाई या सिख धर्म में परिवर्तित करना नहीं है, बल्कि मुस्लिम बनाने का भी प्रयास किया जाता है। ऐसा ही एक मामला अररिया जिले से सामने आया है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि उसे नरपतगंज थाना क्षेत्र के पलासी गांव के मो. आलम सहित सात लोगों ने अगवा किया और महीनों तक बंधक बनाकर शारीरिक प्रताड़ना दी। महिला का आरोप है कि उसे मुस्लिम धर्म अपनाने के लिए मजबूर किया गया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Bihar Police: सिपाही पर सारण पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अनुशासनहीनता व आपराधिक मामले में सेवा से किया बर्खास्त
विज्ञापन


पीड़िता द्वारा दायर परिवाद पत्र में यह भी बताया गया है कि उसे अगवा कर भीमपुर, वीरपुर, सहरसा होते हुए दिल्ली तक ले जाया गया और वहीं कैद रखकर प्रताड़ित किया गया। किसी तरह महिला आरोपियों के चंगुल से निकलकर अपने पति के साथ अररिया कोर्ट पहुंची, जहां उसने सीधे परिवाद दर्ज कराया।

पीड़िता के वकील के मुताबिक, आज महिला न्यायाधीश के समक्ष पेश हुई। मामले की गंभीरता को देखते हुए न्यायाधीश ने फारबिसगंज थानाध्यक्ष को प्राथमिकी दर्ज कर आगे की जांच शुरू करने का निर्देश दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें