फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा हत्याकांड में नया मोड़, एकतरफा प्यार में हत्या की आशंका पर जांच तेज

Wed, 10 Dec 2025 04:32 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अररिया

सार

Bihar Crime: अररिया में बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या में नया मोड़ आया है। बहन ने एकतरफा प्रेम, धमकी और हत्या की आशंका जताई। पुलिस विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है, परिजन न्याय की मांग कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया में उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले की निवासी बीपीएससी शिक्षिका शिवानी वर्मा की हत्या मामले में नया मोड़ सामने आया है। पोस्टमार्टम के बाद मृतका की बहन जुली वर्मा ने नरपतगंज थाने में आवेदन देकर एक साल पुराने घटनाक्रम का उल्लेख किया है, जिससे मामले की दिशा बदलती दिख रही है।

विज्ञापन

 
एकतरफा प्रेम और धमकियों का आरोप
आवेदन में जुली वर्मा ने बताया कि करीब एक वर्ष पहले इसी विद्यालय के एक शिक्षक द्वारा उनकी बहन पर शादी का दबाव बनाया जा रहा था। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई थी। उस समय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को फोन पर शिकायत की गई थी और आश्वासन मिला था, लेकिन कथित उत्पीड़न जारी रहा।
 
दुर्घटना कर हत्या की कोशिश का दावा
परिजन का आरोप है कि संबंधित शिक्षक रंजीत कुमार वर्मा द्वारा कई बार रास्ता रोककर ओवरटेक करते हुए एक्सीडेंट कराने का प्रयास किया गया। इन घटनाओं के बावजूद मामला शांत नहीं हुआ, जिससे परिवार की चिंता बढ़ती रही।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar News: पछुआ हवा ने बढ़ाई पूरे बिहार में ठंड, कोहरे के कारण ट्रेनें लेट, यात्री परेशान; जानिए मौसम का हाल
 
हत्या की घटना और पुलिस जांच
बुधवार सुबह करीब 9 बजे स्कूल जाते समय नरपतगंज थाना क्षेत्र के खाबदा कन्हैली गांव के शिव मंदिर के पास अज्ञात बाइक सवार अपराधियों ने शिवानी वर्मा को गोली मार दी। वह मध्य विद्यालय कन्हैली, नरपतगंज में शिक्षिका थीं। अररिया पुलिस साक्ष्य जुटाकर विभिन्न एंगल से जांच में लगी हुई है।
विज्ञापन

 
परिवार की पृष्ठभूमि 
शिवानी वर्मा के पिता उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में सर्किल इंस्पेक्टर हैं, जबकि उनकी दो बहनें बिहार में सरकारी शिक्षिका हैं। जुली वर्मा ने अमर उजाला के माध्यम से सरकार से बहन के लिए न्याय की गुहार लगाई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें