फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: अररिया के बेलसरा गांव में दिनदहाड़े युवक की गोली मारकर हत्या, गांव में फैला आतंक

Mon, 15 Dec 2025 10:12 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अररिया

सार

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बेलसरा गांव में दिनदहाड़े 30 वर्षीय रंजन यादव की गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वह गांव में ही मौजूद था कि अचानक अज्ञात बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अररिया के रानीगंज थाना क्षेत्र के बेलसरा गांव में दिनदहाड़े हुई गोलीकांड की घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अज्ञात बदमाशों ने 30 वर्षीय रंजन यादव को गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रंजन यादव गांव में ही मौजूद था कि तभी अचानक अपराधियों ने उस पर ताबड़तोड़ गोली चलाई। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। गोलीकांड को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही अररिया अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) सुशील कुमार दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू की। उन्होंने बताया कि एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) टीम को बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र कर रही है। प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि सभी पहलुओं पर गहन जांच की जा रही है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें- BJP News: अपनी उम्र के बराबर ही भाजपा ने चुना कार्यकारी अध्यक्ष, रेस में इन धुरंधरों का नाम भी था
विज्ञापन


एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि पुलिस हर दिशा में मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस जघन्य अपराध में शामिल किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

घटना के बाद बेलसरा गांव में तनाव का माहौल है। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी दुश्मनी का आरोप लगाते हुए दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है। पुलिस ने गांव में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है और आसपास के इलाकों में छापेमारी तेज कर दी गई है। ग्रामीणों ने बताया कि रंजन यादव को पहले भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी थी। घटना के दिन उसके घर के सदस्य भोज में व्यस्त थे, उसी दौरान दरवाजे पर उसे गोली मार दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें