फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: कटिहार में अधिवक्ता गुड्डू की हत्या, 12 घंटे में पांच आरोपी गिरफ्तार; देसी पिस्टल समेत चाकू बरामद

Tue, 06 Oct 2026 05:13 PM IST
पूर्णिया ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया

सार

कटिहार में अधिवक्ता अजीजुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की चाकू और गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने 12 घंटे में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर देसी पिस्टल, कारतूस, चाकू, वाहन और मोबाइल बरामद किए। जमीन विवाद की बात सामने आई है।

 

विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कटिहार के नगर थाना क्षेत्र में अधिवक्ता अजीजुद्दीन अंसारी उर्फ गुड्डू अंसारी की चाकू मारने के बाद गोली चलाकर हत्या कर दी गई। वारदात हरीगंज चौक और पटेल चौक के बीच हुई। घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल अधिवक्ता को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिजनों की लिखित शिकायत के आधार पर नगर थाना में मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी परिचय कुमार के निर्देश पर सदर डीएसपी के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई। टीम ने वैज्ञानिक अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर छापेमारी करते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


पढ़ें: 24 घंटे में पलटा सियासी खेल! जनसुराज से जुड़े राजकिशोर सिंह फिर भाजपा के साथ, जानें संदेश में क्या कहा?

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहम्मद रेहान, मोहम्मद अशफाक, इनायत, मोहम्मद महफूज और मुन्ना उर्फ अख्तर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, सभी आरोपी रामपाड़ा इलाके के रहने वाले हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से घटना में इस्तेमाल देसी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस, एक चाकू, एक स्कूटी, एक मोटरसाइकिल और पांच मोबाइल फोन बरामद किए हैं।

एसपी परिचय कुमार ने बताया कि अधिवक्ता की बहन की जमीन को लेकर आरोपियों से विवाद था। इस विवाद को लेकर एक बार कोर्ट परिसर में और एक बार दूसरी जगह मृतक अधिवक्ता ने आरोपियों की पिटाई की थी। पुलिस के अनुसार, इसी विवाद के चलते बदला लेने की नीयत से हत्या किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस अब हत्या की पूरी साजिश और घटना में शामिल अन्य कड़ियों की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें