समस्तीपुर के ताजपुर में SIR के विरोध में भाकपा माले ने प्रतिरोध मार्च निकाला और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह का पुतला फूंका। माले ने पात्र मतदाताओं के नाम सूची में दोबारा जोड़ने की मांग की।
समस्तीपुर जिले के ताजपुर में मंगलवार को भाकपा माले की ओर से विशेष गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) के विरोध में प्रतिरोध मार्च निकाला गया। शाहपुर बघौनी से शुरू हुआ मार्च विभिन्न मार्गों से होते हुए मदरसा चौक पहुंचा, जहां सभा में तब्दील हो गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ नारेबाजी की और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का संयुक्त पुतला फूंका।
सभा की अध्यक्षता भाकपा माले नेता सह इनौस के जिला अध्यक्ष आसिफ होदा ने की, जबकि संचालन मो. शाद तौहीदी ने किया। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा माले के प्रखंड सचिव सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने SIR प्रक्रिया पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष मतदाता सूची पुनरीक्षण के नाम पर बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम सूची से बाहर किए गए हैं। इससे पात्र मतदाताओं के मतदान के अधिकार को लेकर गंभीर स्थिति उत्पन्न हुई है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से पद छोड़ने की मांग की।
पात्र मतदाताओं के नाम फिर जोड़ने की मांग
सात और आठ अक्टूबर को भी आंदोलन
सभा के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह के संयुक्त पुतले का दहन किया। माले नेताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पद से हटाने और मतदाता सूची पुनरीक्षण की प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग दोहराई। मौके पर प्रभात रंजन गुप्ता, मो. रहमान, मो. नासीर, मो. तनवीर, मो. मुखलिस तौहीदी, मो. बसाम, मो. सुलेमान, मो. सोनू, फरहादूल होदा, मो. राजू, मो. आदिल, मो. जहांगीर, सदरुल होदा सहित बड़ी संख्या में भाकपा माले और इनौस कार्यकर्ता मौजूद थे।