दिनदहाड़े चर्चित व्यवसायी की गोली मारकर हत्या
- फोटो : अमर उजाला
पूर्णिया में बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक चर्चित व्यवसायी की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गयी है। घटना के बाद परिजनों में मातम पसरा है। वहीं, लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है। घटना के बाद पुलिस मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी। घटना रविवार को भवानीपुर थाना क्षेत्र के भवानीपुर बाजार की है। मृतक व्यवसायी की पहचान गोपाल यदुकार के रूप में की गई हैं।
घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि रविवार को पेंट की दुकान खोलकर वो अपनी दुकान पर बैठे हुए थे। तभी बाइक सवार दो बदमाश उनकी दुकान पर आए और उनकी कनपटी पर पिस्टल सटा दी। फिर गोली मारकर बाइक से फरार हो गए। भाई ने बताया कि किसी से कोई विवाद नहीं था। गोली कांड को ब्लैक रंग की बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने अंजाम दिया। फिलहाल इस घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गयी है। वहीं, इस घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गये हैं। पुलिस CCTV की मदद से अपराधियों की पहचान और धर-पकड़ में जुटी है।