फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शंकराचार्य ने कहा संत नहीं हैं आसाराम

Sat, 28 Sep 2013 05:07 PM IST
अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरी पीठ के शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती ने आसाराम के बारे में कहा कि उन्हें मीडिया ने ही महान बनाया था और अब वही मीडिया उन्हें अपराधी घोषित करने पर तुला हुआ है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सच्चे साधु जो अपने कर्मों के से जाने जाते हैं वे कभी इस तरह के आरोपों में नहीं फंसते हैं।

निश्चलानंद ने यह भी कहा कि चंद्रस्वामी और आसाराम की पहचान धर्म के क्षेत्र में किए किसी काम से नहीं है। उन्होंने जो गलत काम किए हैं वे उसी की सजा भुगत रहे हैं।

वे किसी बच्चे के बाबा होंगे लेकिन किसी धर्म के बाबा नहीं है।

जिन लोगों को धर्म और अध्यात्म के अलावा तमाम चीजों का लालच होता है वे उसी मंच पर लोगों के लिए दोषी साबित हो जाते हैं जिस पर लोग उन्हें सम्मान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें