फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना: 5वीं की छात्रा से प्रिंसिपल और क्लर्क ने 9 महीने तक किया रेप, गर्भवती होने पर हुआ खुलासा

Thu, 20 Sep 2018 11:08 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

बलात्कार की घटनाओं में फांसी की सजा के प्रावधान के बावजूद अपराधियों में इसका खौफ दिखता नजर नहीं आ रहा है। देशभर में रेप की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। ताजा मामला बिहार की राजधानी पटना से सटे फुलवारी शरीफ का है, जहां एक स्कूल के प्रिंसिपल और क्लर्क पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा से 9 महीने तक बलात्कार करते रहे। इस दौरान वो गर्भवती भी हो गई, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ। 

विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी प्रिंसिपल और क्लर्क दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, पीड़िता का आज मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। 

हाल ही में मुजफ्फरपुर के बालिका गृह में भी 34 नाबालिग लड़कियों के साथ बलात्कार की घटना सामने आई थी। मेडिकल जांच के मुताबिक, इनमें 6 लड़कियां गर्भवती भी हो गई थीं, जिनमें से तीन का गर्भपात भी कराया गया था। इन सभी लड़कियों की उम्र 7 से 14 वर्ष के बीच थी। 

इस मामले का मुख्य आरोपी और बालिका गृह का संचालक ब्रजेश ठाकुर फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में है। साथ ही उसके सारे बैंक अकाउंट्स को भी सील कर दिया गया है। 
विज्ञापन


बता दें कि बिहार में महिलाओं के खिलाफ हिंसा के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। चाहे वो महिलाओं और बच्चियों के साथ अश्लील हरकत कर वीडियो बनाना हो, उनके साथ बलात्कार की घटना हो या दहेज के लिए हत्या की घटना हो। एक आंकड़े के मुताबिक, राज्य में हर दिन रेप के तीन से ज्यादा मामले सामने आते हैं। 

राज्य के पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक, वर्ष 2017 के दौरान प्रदेश में महिला अपराध से जुड़े कुल 15,784 मामले प्रकाश में आए। इनमें बलात्कार के 1199, अपहरण के 6817, दहेज हत्या के 1081, दहेज प्रताड़ना के 4873 और छेड़खानी के 1814 मामले शामिल हैं। 

वहीं, वर्ष 2018 के जून तक बिहार में महिला अपराध के कुल 7683 मामले प्रकाश में आए। इनमें बलात्कार के 682, अपहरण के 2390, दहेज हत्या के 575, दहेज प्रताड़ना के 1535, छेड़खानी के 890 और महिला प्रताड़ना के 1611 मामले शामिल हैं। 
विज्ञापन



और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें